फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में कोरोना का एक केस मिला, 13 मामले सक्रिय

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना का शुक्रवार को एक केस सामने आया है और तीन मरीजों को ठीक होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। अब जिले में 13 कोरोना केस सक्रिय है। अब तक जिले में 7 लाख 6 हजार 347 लोगों की कोविड रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। वहीं अब तक 26479 कोविड मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। जिले में ओमिक्रोन वेरिएंट के 158 सैंपल टेस्ट के लिए भेजे गए है, जिनमें से 105 मामले अभी तक सामने आए थे।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सुखबीर सिंह ने कहा कि अभी तक लिए गए 733471 में से 706347 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। इस प्रकार जिले में अलग-अलग स्थानों से कुल 339 कोवृिड के सैंपल लिए गए हैं, जिसमें आरटी पीसीआर के 206, रैपिड एंटीजन के 133 सैंपल शामिल है। इस जिले में पॉजिटिव केसों की रिकवरी रेट 98.47 पर है और सैंपल पॉजिटिव रेट 3.67 पर है। इस प्रकार अब जिले में कोरोना एक्टिव केसों की संख्या 13 है। शुक्रवार को एक व्यक्ति की रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव आई है और तीन मरीजों को रिकवर होने पर डिस्चार्ज किया गया है। इस प्रकार अब तक 26890 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं और अब तक 26479 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। वहीं अब तक कोरोना पॉजिटिव 398 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। कोविड पॉजिटिव 12 मरीज को होम आइसोलेशन में रखा गया है और एक मरीज को अस्पताल में दाखिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें