फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी स्कूलों के शिक्षा स्तर को सुधारने के लिए कुरुक्षेत्र में जुटे 15 राज्यों के सरकारी शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। हरियाणा टीचर्स ट्रेनिंग मैनेजमेंट सेल के प्रभारी डॉ. अजय बल्हारा ने शिक्षकों को सही तरीके से पढ़ाने के गुर सिखाए। उन्होंने कहा कि मनुष्य के जीवन में शिक्षा व संस्कारों का काफी महत्व है, जो हर व्यक्ति अपने घर या स्कूल से ही प्राप्त करता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि ज्ञान लेने व देने की विषय वस्तु नहीं है बल्कि ज्ञान को सीखा जा सकता है।
विज्ञापन

शनिवार को राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित राष्ट्रीय शैक्षिक विमर्श शिविर का शुभारंभ हुआ। इस शिविर में 15 राज्यों के सरकारी शिक्षकों ने मंथन किया। समारोह के मुख्य अतिथि जिला परिषद के चेयरमैन गुरदयाल सुनहेड़ी ने अपने संबोधन में कहाकि पिछली सरकारों में शिक्षा का स्तर काफी पिछड़ गया था, लेकिन जब से केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है तब से सरकारी स्कूलों में शिक्षा के स्तर में काफी सुधार आया है। जब तक सरकारी शिक्षक शिक्षा को सुधारने की जिम्मेवार नही लेंगें, तब तक शिक्षा का स्तर नहीं सुधर सकता। बता दें कि डा. अजय बल्हारा के मार्गदर्शन में शिक्षा विभाग हरियाणा में टीचर्स ट्रेनिंग सेल का गठन किया गया है, जिसके तहत वे सभी शिक्षकों को नए और बेहतर तरीके से ट्रेनिंग देने का कार्य कर रहे हैं। इस मौके पर डा. अजय बल्हारा को नवोदय क्रांति का ब्रांड एंबेसडर व ट्रेनर भी घोषित किया गया। कार्यक्रम में बतौर विशिष्ठ अतिथि पहुंचे जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सतनाम भट्टी ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें गर्व है कि नवोदय क्रांति परिवार द्वारा सरकारी शिक्षा के क्षेत्र में अहम कार्य किए जा रहे हैं। कार्यक्रम के संयोजक एवं नवोदय क्रांति परिवार के संस्थापक संदीप ढिल्लो ने भी विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर शिक्षा अधिकारी खंड शिक्षा अधिकारी विनोद कौशिक, सुरेश राणा, रघ्ुाबीर शास्त्री, सुरेश राणा, मनोज पवार, सुभाष, वीरेन्द्र, जितेंद्र, प्रदीप, सुनील, ज्योति के अलावा उत्तरप्रदेश से पंकज गौड, बृजेश पांडेय, वर्षा गर्ग, मध्यप्रदेश से गोपाल कौशल, दिनेश परमार, छतीसगढ़ से राजू साहू, अर्चना शर्मा, उत्तराखण्ड से संजय वत्स, हिमाचल से युद्धवीर, बिहार से विकास झा व राजस्थान से दिनेश सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें