फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूबे में जल्द शुरू होंगी 600 खेल नर्सरी

विज्ञापन
600 sports nursery will start soon in the state - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह ने शनिवार को कहा कि प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार करने के लिए आधुनिक सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। इसके लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मिलकर बजट में खेलों के लिए 550 करोड़ रुपये का प्रावधान कराने का प्रयास किया जाएगा। प्रदेश में जल्द ही 600 खेल नर्सरी शुरू होंगी।
विज्ञापन

खेल राज्यमंत्री किरमिच रोड स्थित ओलंपियन मनोज कुमार की बॉक्सिंग अकादमी का शुभारंभ करने पहुंचे थे।। मनोज कुमार बॉक्सर की ओर से साढ़े तीन करोड़ रुपये की लागत से यह बॉक्सिंग अकादमी तैयार की गई है। इससे पहले खेल मंत्री संदीप सिंह व ओलंपियन मनोज कुमार, अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर राजेश कुमार व मुकेश कुमार, पूर्व चेयरमैन चमेल सिंह ने विधिवत रूप से मनोज बाक्सिंग अकादमी का उद्घाटन किया। इस दौरान खेल राज्य मंत्री ने स्वयं बॉक्सिंग ग्लब्स पहनकर ओलंपियन बॉक्सर मनोज कुमार के साथ रिंग में उतरे और एक दूसरे के साथ मुक्केबाजी करके रिंग का श्री गणेश किया।
उन्होंने अकादमी में खेल सुविधाओं के लिए पांच लाख रुपये अनुदान राशि देने की घोषणा की। साथ ही कहा कि खिलाड़ियों को खेलों के साथ-साथ शिक्षा पर भी विशेष फोकस रखना चाहिए। इससे खिलाड़ियों का सर्वांगीण विकास संभव हो पाएगा। इसके साथ खिलाड़ियों को खेल के मैदान में जीत और हार का सामना करना पड़ता है। इस मैदान में हार से ही खिलाड़ी को बहुत कुछ सीखने का मौका मिलता है। इससे हार के बाद खिलाड़ी को निराश नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की तरफ से खिलाड़ियों को तमाम सुविधाएं मुहैया कराने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए सरकार ने पिछले दो सालों में डाइट को 125 रुपये से बढ़ाकर 400 रुपये करने का काम किया है। इसके साथ अर्जुन अवार्डी को 20 हजार व भीम अवार्डी को पांच हजार रुपये पेंशन शुरू करने का काम किया है। इस योजना को लागू करने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य है। उन्होंने कहा कि सरकार ने ओलंपिक में मेडल जीतने वालों को 70 करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार दिया है, जबकि कई राज्यों का पूरे साल का खेल बजट 100 करोड़ रुपये होता है। इस अवसर पर प्रशिक्षक राजेश कुमार, डॉ. कुलदीप सिंह, शिव शंकर, हरपाल सिंह, गोपाल चौधरी, जितेंद्र कुमार, डॉ. नरेश, डॉ. राज कमल शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें