फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशों से आए 534 लोग नहीं हुए ट्रेस, खतरा बढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। विदेशों से लौट रहे लोगों को ट्रेस करना स्वास्थ्य विभाग के लिए चुनौती बना हुआ है। अब ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग भी सख्त कदम उठाने के मूड में है। जो लोग गलत एड्रेस व मोबाइल नंबर के चलते ट्रेस नहीं हो पा रहे उनकी लिस्ट तैयार करके पुलिस को सौंपेगा।
जिले में अभी तक 3282 लोग विदेश से लौटे हैं, लेकिन अभी तक 534 लोग ट्रेस नहीं हो पाए। हैरानी की बात यह है कि इनमें से 277 लोग वे हैं, जो हाई रिस्क देश से लौटे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने इन लोगों को ट्रेस करने लिए टीमें गठित की है। वहीं विदेशों से लौटे छह मरीजों को ओमिक्रॉन की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 13 जीनोम टेस्ट की रिपोर्ट का स्वास्थ्य विभाग को इंतजार है।
विज्ञापन

उधर, मंगलवार को विदेश से लौटी 32 वर्षीय महिला सहित सात लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इनमें सेक्टर-7 वासी 15 वर्षीय छात्रा, इस्माईलाबाद वासी 17 वर्षीय छात्रा, 42 वर्षीय एनआईटी कर्मचारी, शास्त्री नगर वासी 22 वर्षीय युवती, गांव बगथला वासी 24 वर्षीय महिला, कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी कैंपस वासी 24 वर्षीय महिला कर्मचारी शामिल है। अब हर रोज बढ़ते कोरोना पॉजिटिव मामलों के बाद एक्टिव केस का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ रहा है। फिलहाल जिले में 53 एक्टिव केस हैं। इनमें से 30 मरीजों को होम आइसोलेशन किया गया है और 23 मरीजों को अस्पताल में दाखिल किया गया है।
जिला सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह ने बताया कि अभी तक लिए गए 629587 में से 604778 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। मंगलवार को आई आरटी पीसीआर और रैपिड एंटीजन के 1575 सैंपलों की रिपोर्ट में सात मरीजों को कोविड की पुष्टि हुई है। एक मरीज को रिकवर होने पर डिस्चार्ज किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार जिले में अभी तक 22 हजार 226 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 21 हजार 815 मरीज ठीक हो चुके हैं और 358 मरीजों की मौत हो चुकी है।
15 स्थानों को कंटेनमेंट जोन बनाने के आदेश
जिला प्रशासन ने कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए जिला में सेक्टर-3, सपड़ा कॉलोनी, न्यू सरस्वती कॉलोनी पिहोवा, बीएनसी कॉलोनी नजदीक गुरुद्वारा पिपली, तिगरी खालसा, मॉडल टाउन पिहोवा, सेक्टर-5, एएमसीएच कैंपस मोहड़ी, शास्त्री कॉलोनी पिहोवा, आरे वाली गली दीदार नगर, डेरा भगत पुरा पिहोवा, जुल्मत, नंद कॉलोनी पिहोवा में 15 स्थानों पर कंटेनमेंट जोन बनाने के आदेश दिए हैं। इन संबंधित क्षेत्र को कंटेनमेंट व बफर जोन में शामिल करते हुए सैनिटाइज करने के आदेश दिए हैं। उधर, स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी के अनुसार सेक्टर-2, छैलो डेरा, जुरासी खुर्द, किला चौक वार्ड-10 पिहोवा, सेक्टर-13 में 6 स्थान पर बनाए गए कंटेनमेंट व बफर जोन क्षेत्र से निजात दी गई है।
स्वास्थ्य विभाग सतर्क : डॉ. कृष्णदत्त
जिला नोडल अधिकारी (कोविड-19) डॉ. कृष्ण दत्त का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग की टीमें 72 घंटे के अंदर-अंदर विदेश से पहुंच रहे लोगों को ट्रेस कर रही है। कुछ लोग गलत एड्रेस के कारण ट्रेस नहीं हो रहे, लेकिन कोरोना की तीसरी लहर को लेकर जिला पुलिस प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से सतर्क है। जो लोग ट्रेस नहीं हो रहे, उनकी रिपोर्ट पुलिस को सौंपी जाएगी। पुलिस प्रशासन की ओर से पूरा सहयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन

निर्देशों का पालन कराना सुनिश्चित करें अधिकारी: मुकुल
उपायुक्त मुकुल कुमार ने कहा कि कोरोना वैश्विक महामारी से निपटने के लिए सरकार द्वारा जारी किए गए नए निर्देशों का अनुपालन जिला प्रशासन की ओर से प्रभावी ढंग से सुनिश्चित की जाए। कोरोना के नए वैरिएंट ओमीक्रॉन के फैलाव को रोकने के लिए कोरोना की दोनों डोज नहीं लगवाने वाले लोगों से प्रशासन सख्ती से निपटेगा और उनके चालान भी काटे जाएंगे। कहा कि मास्क का उपयोग करने के साथ ही एक दूसरे उसे उचित शारीरिक दूरी व वैक्सीनेशन की दोनों डोज अत्यंत आवश्यक है। कहा कि सभी के स्वास्थ्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला में नो मास्क-नो सर्विस, नो वैक्सीनेशन-नो एंट्री के नियम को सख्ती से लागू कराया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें