कुरुक्षेत्र। थानेसर शहर के वार्ड 21 में 46.40 लाख रुपये की लागत से विकास कार्य किए जाएंगे। पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने वीरवार देर शाम वार्ड में आयोजित कार्यक्रम के दौरान इन कार्यों की जानकारी दी। इनमें आईपीबी सड़कों का निर्माण, रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम और पार्क का विकास शामिल है।
सलारपुर रोड स्थित हरगोबिंद नगर में पांच लाख रुपये से आईपीबी स्ट्रीट बनेगी। मकान नंबर 1452 से टी-पॉइंट तक आईपीबी स्ट्रीट पर 11.93 लाख रुपये खर्च होंगे। सपरा एवं बिंद्रा के मकान के पास 6.30 लाख रुपये से आईपीबी स्ट्रीट पैच बनाया जाएगा। क्रेजी प्रिंटर गली में 9.18 लाख रुपये का रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगेगा। मेवा सिंह डेयरी के पास 13.99 लाख रुपये से पार्क का विकास होगा। इसके अतिरिक्त, विवेकानंद कॉलोनी की गली नंबर एक में 25.75 लाख रुपये और गली नंबर तीन में आठ लाख रुपये की लागत से गली निर्माण का शिलान्यास भी किया गया। संवाद