कुरुक्षेत्र। स्वाइन फ्लू टेस्ट किट। फाइल
- फोटो : Archive
कुरुक्षेत्र। जिले में स्वाइन फ्लू के मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की जांच व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। जिले में जांच मशीन और संबंधित स्टाफ होने के बावजूद स्वाइन फ्लू जांच के लिए किट उपलब्ध नहीं है। इस कारण मरीजों के नमूने जांच के लिए जिले से बाहर भेजने पड़ रहे हैं।
अब तक जिले में स्वाइन फ्लू के पांच मामले दर्ज हुए हैं। इनमें से चार मरीजों के मामलों की जांच जिले से बाहर हुई है। एक मरीज ठीक हो चुका है, जबकि वर्तमान में चार मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। स्वास्थ्य विभाग मरीजों के नमूने आदेश अस्पताल, कल्पना चावला अस्पताल और पीजीआई भेज रहा है। डॉ. प्रदीप ने बताया कि विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुसार केवल गंभीर मरीजों का ही स्वाइन फ्लू परीक्षण किया जाना है। हल्का बुखार होने पर घबराने की आवश्यकता नहीं है।