फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 11 परीक्षा केंद्रों पर 3463 युवाओं ने दी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के 11 परीक्षा केंद्रों पर रविवार को 3463 परीक्षार्थी हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2021 के लेवल-1 पीआरटी और लेवल-2 टीजीटी की परीक्षा देने पहुंचे। हालांकि दोनों सत्रों में कुल 3787 परीक्षार्थियों ने परीक्षा देनी थी। इस दौरान 324 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इन परीक्षाओं के लिए जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। इस दौरान कड़ी जांच से बाद गुजरने के बाद परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शिक्षा विभाग की ओर से हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा के लेवल-1 और लेवल-2 (एचटेट) परीक्षा के लिए भगवान परशुराम कॉलेज, महावीर जैन पब्लिक स्कूल सहित कुल 11 परीक्षा केंद्र बनाए गए। प्रशासन की ओर से इन परीक्षा केंद्रों पर 11 ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त करने के साथ अतिरिक्त पुलिस कर्मचारी तैनात किए गए थे। सुबह के सत्र में 10 से दोपहर साढ़े 12 बजे तक तक हुई लेवल-2 टीजीटी की 2617 परीक्षार्थियों को परीक्षा देनी थी, लेकिन 2381 ने ही परीक्षा दी। इस सत्र में 236 परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे। वहीं सायं के सत्र में 3 से साढ़े 5 बजे तक हुई लेवल-1 पीआरटी की मात्र 1082 परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचे। इस सत्र में 88 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। उपायुक्त मुकुल कुमार ने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों में परीक्षार्थियों के लिए सरकार की हिदायतों के अनुसार तमाम सुविधाओं का प्रबंध किया गया था। इसके अलावा परीक्षा को शांतिपूर्ण और नकल रहित संपन्न कराने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट और चेकिंग के लिए फ्लाइंग स्क्वायड नियुक्त किए गए थे।
बॉक्स
रुमाल तक निकलवाया गया बाहर
पिहोवा के गांव गुल्डेरा से परीक्षा देने पहुंचे ललित कुमार ने बताया कि उन्होंने ऐसा पहली बार देखा है कि परीक्षा केंद्र में रुमाल तक भी ले जाने की आज्ञा नहीं थी। इससे पहले वे यूजीसी नेट, एएसआरबी, सीएसआईआर व आईसीआर की परीक्षा दे चुके हैं, लेकिन आज तक इन परीक्षाओं में उन्हें इतनी सख्ती देखने को नहीं मिली।
विज्ञापन

बॉक्स
गणित के आए थे 70 सवाल
महावीरा जैन स्कूल में परीक्षा देने पहुंचे सोनू ने बताया कि इन परीक्षाओं में काफी सख्ती देखने को नहीं मिली। उन्होंने गणित का चयन किया था। परीक्षा में गणित के 70 सवाल पूछे गए थे। इस पेपर से काफी उम्मीदें हैं। एक दो सवाल ऐसा आया हुआ था जिसे हल करने में काफी समय लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें