फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनडीए में गुरुकुल के छात्रों का शानदार प्रदर्श न, 32 विद्यार्थियों ने उर्त्तीण की लिखित परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गुरुकुल कुरुक्षेत्र के 32 विद्यार्थियों ने अपनी विलक्षण प्रतिभा का परिचय देते हुए नेशनल डिफेंस एकेडमी (एनडीए) की लिखित परीक्षा में सफलता हासिल की है। छात्रों की इस उपलब्धि पर एनडीए विंग सहित पूरे गुरुकुल में उत्साह है। गुरुकुल के संरक्षक एवं गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं और बधाई दी। गुरुकुल के प्रधान कुलवंत सैनी ने निदेशक एवं प्राचार्य कर्नल अरुण दत्ता, सह प्राचार्य शमशेर सिंह, जितेंद्र अहलावत, प्रकाश जोशी, सूबेदार एसके मोहंती, सूबेदार बलवान सिंह को मिठाई खिलाकर खुशी व्यक्त की।
विज्ञापन

निदेशक और प्राचार्य कर्नल अरुण दत्ता ने बताया कि यूपीएससी की ओर से 14 नवंबर को एनडीए की लिखित परीक्षा हुई थी। इसमें देशभर के लगभग पांच लाख छात्रों ने भाग लिया। परीक्षा में गुरुकुल में एनडीए विंग के छात्र अभयनूर, अमन, अरुण चौहान, सुमिंद्र, हरदीप मलिक, हर्ष वैद्य, कंवर प्रशांत, कुशल, राहुल, रुद्राक्ष, सुमित, विशाल, विवेक यादव, विवेकानंद, अभय सिंह, अभय कुमार, अमन नांदल, रोहन लाठर, रोहित कुमार, तुषार राणा, निखिल सैनी, सचिन यादव, हषर हुड्डा, अंकुश, ढांडा, अमन मलिक, विनय भूरा, पंकज नरवाल, हर्ष दहिया, रीपांशु, हिमांशु सिन्हा, अभिषेक, आर्यन्स सहित 32 छात्रों ने सफलता पाई है।
प्रधान कुलवंत सैनी ने कहा कि गुरुकुल परिसर में ही छात्रों को एनडीए, एसएसबी, आईआईटी और पीआईएमटी सहित विभिन्न परीक्षाओं की तैयारी कुशल और विषय-विशेषज्ञों की देखरेख में कराई जाती है। छात्रों के बीच अध्यापक और संरक्षक भी कठिन परिश्रम करते हैं। यही वजह है कि सीबीएसई की 10वीं या 12वीं का परीक्षा-परिणाम हो या एनडीए, आईआईटी जैसी परीक्षा, गुरुकुल के छात्र अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का लोहा मनवाते हैं। उन्होंने कहा कि गुरुकुल कुरुक्षेत्र का हमेशा यही प्रयास रहता है कि देश को सच्चे, ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ उच्च अधिकारी तैयार करके दें। उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षों में गुरुकुल कुरुक्षेत्र के 20 से ज्यादा छात्र एनडीए, नेवल एकेडमी सहित विभिन्न सैन्य संस्थानों में उच्च पदों के लिए प्रशिक्षण ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें