फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओमिक्रॉन के खतरे को भांपते स्वास्थ्य विभाग ने एलएनजेनपी अस्पताल सहित 25 अस्पतालों में की 790 बेड की व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। स्वास्थ्य विभाग ने ओमिक्रॉन के खतरे को भांपते हुए जिला अस्पताल सहित 25 कोविड केयर सेंटरों और अस्पतालों में वेंटिलेटर, आईसीयू, ऑक्सीजन और 790 बेड की व्यवस्था की है। हालांकि जिले के सिर्फ आठ निजी अस्पतालों ने ही सरकार के पैनल पर कोविड मरीजों को उपचार देने पर सहमति जताई है। इनमें राधा किशन अस्पताल, आदेश मेडिकल कॉलेज शाहाबाद, बीएस हार्ट केयर, मीरी-पीरी, श्रीबालाजी आरोग्यम और सरस्वती मिशन अस्पताल शामिल हैं। इन अस्पतालों को आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों के बिल का भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन

उधर, स्वास्थ्य विभाग की ओर से हिरमी, जाट धर्मशाला और श्रीकृष्णा आयुर्वेदिक कॉलेज को डेडिकेट कोविड केयर सेंटर (डीसीसीसी) में 255 बेड की व्यवस्था की गई है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिला अस्पताल सहित 25 निजी अस्पतालों (डीसीएससी) में 790 बेड की व्यवस्था की गई है। इनमें से 358 बेड आईसीयू सुविधा से लैस हैं, जबकि 75 बेड बिना ऑक्सीजन के हैं। इनके अलावा डेडिकेट कोविड अस्पताल में वेंटिलेटर, आईसीयू, सी-पैप और बाई पैप की सुविधा से लैस 258 बेड की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें