फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदार से फोन पर मांगी 20 लाख की रंगदारी, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
लाडवा में बिल्डिंग मैटेरियल दुकानदार से फोन पर 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। आरोपी ने रंगदारी नहीं देने पर गोली मार कर जान से मारने की धमकी दी है। इस घटना से पूरा परिवार काफी डरा हुआ है। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच के लिए पुलिस साइबर सेल की मदद ले रही है।
विज्ञापन

लाडवा निवासी एक कारोबारी ने लाडवा थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 18 नवंबर की रात उसके मोबाइल नंबर पर तीन नंबरों से अज्ञात व्यक्ति का कॉल आया था। फोन करने वाले ने उससे 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। नहीं देने पर उसे गोली से जान से मारने की धमकी दी है। दुकानदार ने बताया कि फोन करने वाले व्यक्ति ने अपने बारे में जानकारी नहीं दी। शिकायतकर्ता ने पुलिस से जल्द कार्रवाई कर सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
बाक्स
पुलिस ले रही साइबर सेल की मदद: सुनील वत्स
लाडवा थाना प्रभारी सुनील वत्स ने बताया कि पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है। जांच के लिए पुलिस साइबर सेल की भी मदद ले रही है। जिन नंबर से रंगदारी मांगी गई है वह किसी अन्य प्रदेश के हैं। फिलहाल तीनों नंबर बंद आ रहे है। वहीं दोबारा शिकायतकर्ता के पास फिरौती के लिए कोई कॉल भी नहीं आई है। मामले की जांच के लिए सीआइए व लाडवा थाना पुलिस की टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें