फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 सितंबर को होने वाली परीक्षाओं को लेकर 17 ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त, धारा 144 भी लगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन पंचकूला की ओर से एचसीएस और अन्य प्रारंभिक परीक्षाओं का आयोजन 12 सितंबर को जिले के 20 परीक्षा केंद्रों में किया जाएगा। यह परीक्षा दो सत्र में सुबह 10 से 12 बजे तथा शाम को 3 बजे से लेकर साढ़े 4 बजे तक आयोजित होगी। इन परीक्षाओं को लेकर जिलाधीश एवं डीसी मुकुल कुमार ने परीक्षा केंद्रों की 200 मीटर की परिधि में धारा 144 लगाने के आदेश जारी किए हैं। इस दौरान शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर भी पाबंदी रहेगी।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र की 200 मीटर की परिधि में किसी भी प्रकार का हथियार, मोबाइल, वाईफाई यंत्र ले जाने की अनुमति नहीं होगी। परीक्षा केंद्रों के आसपास फोटो स्टेट की दुकान भी बंद रखी जाएगी। इन आदेशों की अवहेलना करने पर आईपीसी की धारा 188 के तहत कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि जिला में 20 परीक्षा केंद्र पर कुल 12186 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षाओं को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 22(1) व 23(2) के तहत 17 अधिकारियों को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।
डीडीपीओ प्रताप सिंह, डीटीपी सतीश कुमार पुनिया, डीएफओ रविंद्र धनखड़, पीडब्ल्यूडी बीएंडआर-2 के कार्यकारी अभियंता अरुण भाटिया, बीडीपीओ शाहाबाद सुमित बख्शी, जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता अरविंद रोहिल्ला, बीडीपीओ थानेसर साहब सिंह, तहसीलदार शाहाबाद टीका राम, उप निदेशक कृषि डॉ. प्रदीप कुमार, नायब तहसीलदार थानेसर जयवीर रंगा, डीएफएससी केके गोयल, मार्केट कमेटी पिपली के कार्यकारी अभियंता सतीश कुमार, पंचायती राज के कार्यकारी अभियंता वीरेंद्र चौहान, बीडीपीओ पिहोवा राजेश को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इसके साथ-साथ तीन अधिकारियों को रिजर्व में रखा गया है, जिसमें उप आबकारी एवं कराधान आयुक्त (आबकारी) राज कुमार, जिला बाल कल्याण अधिकारी सर्बजीत सिंह, रेडक्रॉस सचिव रणदीप सिंह शामिल हैं। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अश्वनी मलिक का तबादला हो जाने के कारण अतिरिक्त उपायुक्त अखिल पिलानी को इन परीक्षाओं के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाता है।
यह अधिकारी होंगे फ्लाइंग टीम में शामिल
डीसी मुकुल कुमार ने बताया कि फ्लाइंग टीम में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सतबीर कुंडू, जिला नगर आयुक्त भारत भूषण गोगिया, हरियाणा रोडवेज के महाप्रबंधक अशोक, एसडीएम नरेंद्र पाल मलिक, एसडीएम कपिल शर्मा, एसडीएम अनुभव मेहता, एसडीएम सोनू राम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें