फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज धर्मनगरी में, सुरक्षा को लेकर की किलेबंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शनिवार को धर्मनगरी पहुंचेंगे। यहां वे अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में गीता पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का भी शुभारंभ करेंगे। राष्ट्रपति कोविंद पहली बार धर्मनगरी में आ रहे हैं। उनके आगमन के लिए प्रशासन के भी पसीने छूटे हुए हैं। उनकी सुरक्षा को लेकर कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। ब्रह्सरोवर और केयू एरिया की किलेबंदी कर दी गई है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस और खुफिया एजेंसियों की निगाहें टिकी हुई हैं। राष्ट्रपति की सुरक्षा में कोई चूक न हो, इसके लिए प्रदेश भर के पुलिस अधिकारी चार दिन से रिहर्सल कर रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा एडीजीपी आरसी मिश्रा ने संभाला हुआ है। वह भी कई दिन से धर्मनगरी में डटे हैं।
राष्ट्रपति की सुरक्षा में नौ एसपी, 18 डीएसपी और 2 हजार से अधिक जवानों को तैनात किया गया है। इनमें यमुनानगर से एक एसपी, दो डीएसपी सहित 100 जवान, करनाल से एक एसपी, दो डीएसपी सहित 105 जवान, यमुनानगर से एक एसपी एक डीएसपी सहित 125 जवान तैनात किए गए हैं। इसके अलावा कमांडो नेवल से कमांडो का दस्ता, पंचकूला, फरीदाबाद, पानीपत, रेवाड़ी, आईआरबी, एचपीए मधुबन और पुलिस ट्रेनिंग सेंटर नेवल से भी फोर्स मंगाई गई है। सीआईडी और अन्य खुफिया एजेंसियों के भी सैकड़ों कर्मी सादी वर्दी में तैनात किए गए हैं। साथ ही बम निरोधक दस्ते और अन्य सुरक्षा कर्मी भी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

राष्ट्रपति का मिनट टू मिनट कार्यक्रम
राष्ट्रपति धर्मनगरी में 12:30 बजे केयू केे खेल मैदान में बनाए गए हेलीपेड पर हेलीकॉप्टर से उतरेंगे। इसके बाद 12.35 पर ब्रह्मसरोवर, 12.37 से 12.40 भगवत गीता पूजन, 12.40 से 45 तक प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। 12.45 से 47 केडीबी के गैर सरकारी सदस्यों के साथ ग्रुप फोटो। 12.47 पर गीता ज्ञान संस्थानम के लिए रवाना होंगे। 12.55 केयू गेस्ट हाउस, एक बजे से सवा एक बजे तक लंच ब्रेक, हरियाणा और हिमाचल के राज्यपाल साथ रहेंगे। सवा एक बजे केयू सभागार के लिए रवाना, 1.20 पर संगोष्ठी का शुभारंभ करेंगे, एक बजकर 50 मिनट पर संगोष्ठी में संबोधन, 2.07 पर हेलीपैड के लिये रवाना,सवा दो बजे दिल्ली के लिये रवाना।

होटल, धर्मशाओं और रेस्ट हाउस में चलाया सर्च अभियान
राष्ट्रपति की सुरक्षा में किसी भी स्तर पर खामी न रहे, इसके लिए पुलिस चार दिनों से कांबिंग कर रही है। ब्रह्मसरोवर का चप्पा-चप्पा खंगाला जा चुका है। साथ ही शहर में स्थित होटल, धर्मशालाओं और रेस्ट हाउस में भी सर्च अभियान चलाया गया है। सभी जगहों पर एक-एक कमरे की तलाशी ली गई है। इन संस्थाओं के पदाधिकारियों को भी किसी भी संदिग्ध पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।

ब्रह्मसरोवर और केयू के आसपास के रास्ते रहेंगे बंद
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मुख्य रूप से ब्रह्मसरोवर के पुरुषोत्तमपुरा बाग में गीता जयंती महोत्सव का शुभारंभ करेंगे तो केयू में भी अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में मुख्य अतिथि होंगे। पुलिस प्रशासन ने दोनों ही जगहों के सभी रास्तों को सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर बाद तीन बजे तक के लिए सील कर दिया है। एसपी अभिषेक गर्ग ने आम लोगों से अपील की है कि इस दिन वाहनों को लेकर अनावश्यक रूप से सड़कों पर लेकर न निकलें। ब्रह्सरोवर और केयू के क्षेत्र में गाड़ी लेकर न जाएं।

एडीजीपी लॉ एंड आर्डर मोहम्मद अकील ने देखी सुरक्षा व्यवस्था
गीता महोत्सव में राष्ट्रपति के आगमन के चलते सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर मोहम्मद अकील और आईजी सीआईडी अनिल राव की देखरेख में शुक्रवार को रिहर्सल हुई। एडीजीपी ने हर एक प्रोग्राम स्थल पर पहुंचे पुलिस के आला अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मचारियों को दिए निर्देश।
विज्ञापन


पुलिस की कांबिग रही जारी
ब्रह्मसरोवर और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय एरिया में पुलिस ने कॉबिंग अभियान जारी रखते हुए शुक्रवार को ब्रह्मसरोवर, जियो गीता संस्थान, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में गहनता से जांच की। हर आयोजन स्थल के एंट्री गेट पर डीएफएमडी लगाए गए हैं। साथ ही वहां से हर आने जाने वाले व्यक्ति पर सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें