फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोन दिलाने के नाम पर 14.46 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिहोवा। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के सैनिक को एक महिला सहित तीन लोगों ने लोन दिलवाने का झांसा देकर 14.46 लाख रुपये की ठगी कर ली। शिकायत पर पुलिस ने महिला समेत तीनों लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
गांव गुमथला गढू के रहने वाले सिंद्रपाल ने पिहोवा सदर थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि वह सीआरपीएफ की 98 वीं बटालियन कुपवाड़ा (कश्मीर) में कार्यरत है। उसके मोबाइल नंबर पर मनीष कुमार नाम के व्यक्ति का फोन आया था। उसने उसे लोन दिलाने का आश्वासन दिया था। पहले तो उसे आरोपी पर विश्वास नहीं हुआ, लेकिन बाद वह उसे बार-बार फोन करने लगा और कहने लगा कि वह कंपनी के माध्यम से काम करता है।
विज्ञापन

विश्वास होने पर उसने उसे आधार, पैन कार्ड, फोटो व उसका खाता नंबर दिया था। आरोपी मनीष ने उसे अश्वनी कौशिक का खाता नंबर दिया और कहा कि इस खाते में उसे राशि जमा करानी होगी। उसके बाद उसका लोन पास हो जाएगा। आरोपी ने बार-बार उसे लोन पास कराने के लिए खाते में राशि जमा कराने की मांग की। उसने उसके खाते में 22 हजार रुपये, साढ़े 24 हजार, 40 हजार, साढ़े 21 हजार रुपये जमा कराए।
विज्ञापन

इसके बाद उसने गीता मिश्रा, रविंद्र कुमार बघेल, नंद किशोर के खाते में कई बार रुपये जमा कराए। आरोपियों ने उससे 14 लाख 46 हजार 622 रुपये की ठगी कर ली। पुलिस ने शिकायत के आधार पर ललित कुमार, मनीष कुमार व मीनाक्षी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें