फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से बुजुर्ग की मौत, तीन नए केस

विज्ञापन
एलएनजेपी अस्पताल में कोरोना जांच के लिए सैंपल लेती महिला स्वास्थ्यकर्मी। संवाद - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को कोरोना संक्रमित कतलेहड़ी वासी 81 वर्षीय बुजुर्ग की मौत की पुष्टि की है। वहीं तीन पॉजिटिव केस सामने आए हैं। विभाग ने सात मरीजोें को ठीक होने पर डिस्चार्ज कर दिया है।
बुजुर्ग हार्ट सिटी सेंटर अंबाला में उपचाराधीन था और वेंटिलेटर पर था। जिले में कोरोना से अब तक 395 लोगों की मौत हो चुकी है। जिला सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह ने बताया कि अब तक 6 लाख 63 हजार 75 लोगों की कोविड रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। 26399 कोविड मरीज ठीक होकर घर जा चुके है। जिलें में अब कोविड पॉजिटिव 20 मरीज एक्टिव है। ओमिक्रॉन वैरिएंट के 158 सैंपल टेस्ट के लिए भेजे गए है, जिनमें से 105 मामले अभी तक सामने आए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया अभी तक लिए गए 690591 में से 663075 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। जिले में पॉजिटिव केसों की रिकवरी रेट 98.45 पर है और सैंपल पॉजिटिव रेट 3.89 पर है। इस प्रकार अब जिले में कोरोना एक्टिव केसों की संख्या 20 है। शुक्रवार को 856 सैंपल एकत्रित किए गए और तीन मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए और सात मरीजों को रिकवर होने पर डिस्चार्ज किया गया है। 15 मरीजों को होम आइसोलेशन तथा पांच मरीजों को अस्पताल में रखा गया है।
उन्होंने बताया लोगों को कोरोना के संक्रमण से बचाने के लिए प्रतिदिन शेड्यूल जारी किया जा रहा है, जिसके तहत शनिवार को को 87 स्थानों पर कोरोना वैक्सीनेशन की पहली और दूसरी डोज लगाई जाएगी। वहीं 15 से 18 वर्ष के बच्चों को 61 जगहों पर कोवैक्सीन की डोज लगाई जाएगी।
विज्ञापन

चार स्थानों को कंटेनमेंट जोन बनाने के आदेश
प्रशासन ने जिले में चार स्थानों पर कोरोना पॉजिटिव केस मिलने पर कंटेनमेंट जोन बनाने के आदेश दिए हैं। इन क्षेत्रों में कंटेनमेंट और बफर जोन बनाकर नोडल अधिकारी नियुक्त कर हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं। वहींस्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी के अनुसार पांच स्थान पर बनाए गए कंटेनमेंट व बफर जोन क्षेत्र से निजात दे दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें