फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में 12 नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में 12 लोगों को नामजद किया है। पुलिस को दी शिकायत में रावी कॉलोनी निवासी अवतार सिंह ने बताया कि रविवार शाम को वह, उसका भाई हर्षदीप और दोस्त गुरचरण उर्फ काका शाहाबाद अनाज मंडी में शेड के नीचे बैठे थे।
विज्ञापन

उसके दोस्त गुरचरण ने उसे बताया कि साहिल गागट के साथ उसकी रंजिश है। इसी बीच 4-5 बाइक पर साहिल, साहिल गागट, वरुण, करण अपने हथियारों सहित आए और अंकित उर्फ भूमक, सेन सरसवाल, रोशन बाजवा, गिन्नी उर्फ डब्बू, अर्जुन, झाडू चिट्टा व केशव ने कुछ अज्ञात युवकों के साथ मिलकर उसके दोस्त गुरचरण के साथ गाली गलौच शुरू कर दी। यही नहीं, साहिल ने अपने हाथ में ली हुई लोहे की रॉड को गुरचरण के सिर में मारा। सभी आरोपियों ने मिलकर हथियारों से उसकी पिटाई की और जाते-जाते जान से मारने की धमकी दे गए। घायलों को इलाज के लिए शाहाबाद सीएचसी लाया गया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद कुरुक्षेत्र एलएनजेपी अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर साहिल, साहिल गागट, वरुण, कर्ण, अंकित उर्फ भूमक, सेन सरसवाल, रोशन बाजवा, गिन्नी उर्फ डब्बू, अर्जुन, झांडू चिट्टा, केशव सहित 5-6 अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें