फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक में आज होगी केजरीवाल की रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी रविवार को हरियाणा के रोहतक में शक्ति प्रदर्शन करेगी। पार्टी बनने के बाद यह पहला मौका होगा, जब अरविंद केजरीवाल रोहतक में रैली को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन


कुमार विश्वास और मनीष सिसौदिया भी रोहतक की जनता से पहली बार मुखातिब होंगे। ये नेता सुबह 11 बजे सेक्टर छह स्थित रैली मैदान में पहुंचेंगे। उम्मीद जताई जा रही है कि दिल्ली से ही काफिलों इन नेताओं के साथ रोहतक पहुंचेगा।

प्रदेश की सीमा में प्रवेश करते ही बहादुरगढ़ में पार्टी कार्यकर्ता अरविंद केजरीवाल का स्वागत करेंगे। प्रदेश का सरकारी खुफिया तंत्र भी पूरी निगाह बनाए हुए है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

हरियाणा के भ्रष्ट लोगों की सूची जारी करेगी आप

पूरे देश में 15 फरवरी से शुरू हुआ आप पार्टी का झाडू़ अभियान प्रदेश में शनिवार को समाप्त हो गया। इस दौरान जनता से लिया गया फीडबैक सांझा किया जाएगा।

आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नवीन जयहिंद ने कहा कि प्रदेश में वंशवाद की राजनीति हावी है। भ्रष्टाचार चरम पर है। सीएम और उनके सांसद बेटे ने किसानों की भूमि कौड़ियों के दामों बेची है। आलाकमान को खुश करने के लिए राबर्ट वाड्रा को भी हजारों एकड़ भूमि दी गई है। रैली में प्रदेश के भ्रष्ट लोगों की सूची जारी की जाएगी।

चाक चौबंद रहेगी सुरक्षा : एसपी
एसपी राजेश दुग्गल ने कहा कि रैली के लिए कुछ खास प्रबंध नहीं किए गए हैं। रैली स्थल शहर से बाहर होने के कारण अतिरिक्त पुलिस बल की जरूरत नहीं है। वैसे पुलिस हर तरह से मुस्तैद रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें