फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरी मंजिल से गिरकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। आरके पुरम में एक 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई। परिजनों ने ऑटो सवार चार युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है। सेक्टर-32, 33 थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने चार अज्ञात युवकों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
मृतक के पिता कृष्णपाल ने बताया कि उसका बेटा अमन डीजे लाइट का कार्य करता था। वह रविवार रात अपने चार दोस्तों के साथ पार्टी में गया था। रात करीब डेढ़ बजे वह घर आ रहा था तो उसके साथ उसका एक दोस्त भी था। इसी दौरान एक ऑटो में सवार होकर चार युवक आए और उन्होंने अमन और उसके दोस्त के साथ मारपीट की। अमन किसी तरह उनसे छूटकर अपने घर की दूसरी मंजिल पर चढ़ गया। उनमें से दो युवक भी उसके साथ ही घर की दूसरी मंजिल पर चढ़ गए। वहां से उन्होंने अमन को धक्का दे दिया और फिर ईंट व डंडे से पीटा। जब वह शोर सुनकर घर से बाहर आए तो उन्होंने उन युवकों से पूछा की कौन हो तो बोले कि इस घर में चोर घुस आया था। जब उन्होंने घर की दूसरी ओर देखा तो वह बेटा जमीन पर गिरा था। इसके बाद चारों आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमन की मौत की सूचना मिली थी। उसके पिता ने चार युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एफएसएल टीम ने भी मौके का मुआयना किया है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक किए जा रहे हैं।
राजीव मिगलानी, सेक्टर-32, 33 थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें