फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया सीएम आवास का घेराव

विज्ञापन
सीएम निवास का घेराव करने जाते युवा कांग्रेस के सदस्य बैरिगेट्स पर चढ़े तो पुलिस ने रोका। संवाद
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। किसानों पर लाठीचार्ज के विरोध में हरियाणा यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को एनएसयूआई हरियाणा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा की अगुवाई में करनाल स्थित मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आवास का घेराव कर नारेबाजी की। हालांकि आवास के बाहर ही पुलिस ने बेरिकेड्स लगाकर कार्यकर्ताओं को रोका तो आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने बेरिकेड्स तोड़ने की कोशिश की। इस पर पुलिस से कार्यकर्ताओं की झड़प के साथ नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

हरियाणा यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता मंगलवार सुबह ही सीएम आवास से कुछ दूरी पर स्थित प्रेमनगर पुल के पास एकत्र होना शुरू हो गए। करीब 11:30 बजे हरियाणा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच किया। दिव्यांशु बुद्धिराजा ने कहा कि हरियाणा में किसान करीब एक साल से केंद्रीय कृषि बिलों का विरोध जता रहे हैं। शनिवार को करनाल शहर में भाजपा की संगठनात्मक बैठक के लिए किसानों पर लाठीचार्ज कर दिया गया। सरकार का यह व्यवहार उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि एसडीएम आयुष सिन्हा किस अधिकार के तहत पुलिसवालों को किसानों के सिर पर वार करने के आदेश दे रहे थे। कार्यकर्ता जब सीएम आवास के निकट पहुंचे तो उससे पहले पुलिस ने बेरीकेड्स लगा दिए। कार्यकर्ता बेरीकेड्स पर चढ़ गए और उन्हें तोड़ने की कोशिश की तो पुलिस ने रोक दिया। इस दौरान हल्की झड़प भी हुई। यहीं से आवास को घेर कर कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी। तहसीलदार राजबख्श मौके पर पहुंचे तो उन्हें यही पर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें लाठीचार्ज मामले की न्यायिक जांच कराने, दोषी अधिकारियों, कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की गई।
विज्ञापन

घेराव करने वालों में पंकज गाबा, सचिन बुडनपुर, संजय सांगवान, राजीव, नितिन मल्होत्रा, सिकंदर संधू आदि कई कार्यकर्ता शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें