फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथियार के हमले से युवक लहूलुहान

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। सेक्टर-12 स्थित निर्मल कालोनी के नजदीक झुग्गी इलाके में देर रात करीब साढ़े 11 बजे हथियारबंद तीन बदमाशों ने युवक पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। हमले में युवक लहूलुहान हो गया और आरोपी फरार हो गए। शोरगुल सुनकर झुग्गीवासी भी मौके पर पहुंचे। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों से घटना के बारे में जानकारी हासिल की और तुरंत घायल युवक को बाइक सवार की मदद से अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद महिलाओं ने बताया कि कईं दिनों से कुछ युवक आसपास झाड़ियों में संदिग्ध हालत में बैठे रहते हैं। शुक्रवार देर रात अचानक झाड़ियों के नजदीक झगड़े के दौरान चीखने की आवाजें सुनाई दी। बाहर आकर देखा तो एक युवक घायल पड़ा था और कुछ युवक हमले को अंजाम देकर मौके से भाग रहे थे। इस माहौल को देखकर वे लोग भी सहम गए। लेकिन इस सबके बावजूद हमलावर मौके से फरार हो गए। वहीं वारदात के बाद पुलिस देर रात तक संबंधित इलाके में गश्त करती रही। पुलिस के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है। युवक पर हमला करने के कारण और आरोपियों का अभी पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें