फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लद्दाख घूमकर लौट रहे छह दोस्तों की कार खाई में गिरी, करनाल के युवक की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। लद्दाखघूमने गए छह दोस्तों की कार चैंग ला पास की गहरी खाई में गिर गई। जिससे एक दोस्त की मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा 20 जुलाई को हुआ था। सेना की मदद से मृतक विनम्र पोपली का शव करनाल लाया गया वहीं घायलों को चंडीगढ़ के अस्पताल में दाखिल कराया गया है। वीरवार को सेक्टर-8 निवासी 28 वर्षीय विनम्र का अंतिम संस्कार किया गया। विनम्र की बहन अंकिता ने बताया कि विनम्र 16 जुलाई को अपने दोस्त संयम, यतीन, साहिल, तनुज व ध्रुव के साथ घूमने लद्दाख गए थे। वहां उन्होंने एक कार किराए पर ली थी और लद्दाख और पैंगोंग झील पर भी गए। लौटते समय 20 जुलाई को चैंग ला पास से गुजर रहे थे तो उनकी कार गहरी खाई में गिर गई और यह हादसा हुआ। कार का ड्राइवर भी गंभीर रूप से घायल है। मृतक विनम्र की डेढ़ साल पहले शादी हुई थी और उसकी पत्नी गर्भवती है।
विज्ञापन

लद्दाख में है तरुणा का ससुराल
हादसे के बारे में जब सेक्टर-6 निवासी तरुणा ग्रोवर को पता चला तो उन्होंने घायलों की मदद की। तरुणा ग्रोवर ने बताया कि उसका ससुराल लद्दाख में है। वह अपने मायके आई थी। उसे हादसे के बारे में पता चला तो अपने पति चंदन ग्रोवर को बताया और मदद करने के लिए कहा ताकि करनाल के 6 लोगों को किसी तरह खाई से निकालकर अस्पताल में दाखिल कराया जा सके, क्योंकि वहां पर एयर एंबुलेंस की मांग की जा रही थी। इसके बाद उसके पति चंदन ग्रोवर ने अपने दोस्त सचिन, लवली, याती की मदद से सेना से मदद मांगी और घायल व्यक्तियों को चंडीगढ़ और विनम्र पोपली का शव को घर पहुंचाया।
घर में मातम
सेक्टर-8 निवासी अंकिता ने बताया कि उसके भाई विनम्र पोपली की डेढ़ साल पहले ही शादी हुई थी। उसकी पत्नी गर्भवती है। अपने बच्चे का चेहरा देखने से पहले ही उसका भाई दुनिया से चला गया। परिवार में मातम है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें