निसिंग। गांव प्योंत के एक डेरा निवासी एक व्यक्ति का शव खेत में ट्यूबवेल के हौद में मिला। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। मृतक के भाई गुरजंट ने बताया कि पक्काखेडा मोड़ से असंध की तरफ उनका खेतों में डेरा है। वहीं सड़क किनारे उनका ढाबा भी है। उन्होंने पड़ोसी की जमीन पट्टे पर ले रखी है।
फसल की देखरेख उसका भाई ही करता था। वह एक दिन पहले शाम के समय घर से गया था लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटा जिसकी तलाश भी की गई। जिसका शव बुधवार को खेत में मिला। आशंका है कि वह नहाने हौद में गया होगा जहां करंट से उसकी मौत हो गई, क्योंकि ट्यूबवेल खराब था और करंट मारता था। मृतक की एक बेटी व एक बेटा है। संवाद