फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने जहरीला पदार्थ निगलकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। रामनगर निवासी एक 23 वर्षीय युवक ने जहरीला पदार्थ निगलकर जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। परिजनों ने सेक्टर-12 स्थित केसीथ्री मॉल की कुछ लड़कियों पर आरोप लगाया है कि उन्होंने दो दिन पहले अमन के साथ मारपीट की थी। इससे आहत होकर उसने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

मृतक के पिता हरीश ने बताया कि उसका बेटा अमन मुगल कैनाल में प्राइवेट नौकरी करता था। उसके मालिक ने उसे 21 फरवरी को किसी काम से सेक्टर-12 केसीथ्री मॉल में भेजा था। जब वह वहां पहुंचा तो एक युवक भागते हुए उसके पास आ गया और बोला कि कुछ लड़कियां उसके साथ मारपीट कर रही हैं। इसके बाद वह लड़कियां उसके पास आ गईं और उसके साथ भी मारपीट करने लगीं। इस बेइज्जती के कारण उसके बेटे ने जहरीला पदार्थ निगलकर जान दे दी। अमन घर का इकलौता बेटा था। रामनगर थाना प्रभारी किरण ने बताया कि शिकायत के आधार मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें