फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होलंबी-बादली पुल पर चलेगा काम, आज ट्रेनें रहेंगी प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल के होलंबी कलां-बादली स्टेशनों के बीच पुल संख्या 41, 43 एवं 44 पर आरसीसी बॉक्स लगाने के लिए 13 मई दोपहर 12:20 से शाम 04:20 बजे तक करीब चार घंटे का ट्रैफिक ब्लॉक किया जाएगा। जिससे करनाल से होकर गुजरने वाली ट्रेनें भी प्रभावित रहेंगी। उत्तर रेलवे दिल्ली मंडल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि ब्लॉक के कारण 13 मई को चार ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि दो ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द किया गया है। तीन ट्रेनों के समय में भी परिवर्तन किया गया है, जबकि दो ट्रेनों को मार्ग में कुछ देर रोककर चलाया जाएगा।
विज्ञापन

-
ये ट्रेनें आज रहेंगी रद्द
-13 मई को चलने वाली 04449 नई दिल्ली-कुरुक्षेत्र ईएमयू स्पेशल।
-13 मई को चलने वाली 04452 कुरुक्षेत्र-दिल्ली जं. ईएमयू स्पेशल।
-13 मई चलने वाली 12460/12459 अमृतसर-नई दिल्ली-अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रेस।
-
ये ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द रहेंगी
-13 मई चलने वाली 14508 फाजिल्का-दिल्ली एक्सप्रेस, अंबाला छावनी तक ही चलेगी।
-13 मई को चलने वाली 14507 दिल्ली जं.-फाजिल्का एक्सप्रेस को अंबाला छावनी से चलाया जाएगा। ये ट्रेन दिल्ली जं-अंबाला छावनी के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।
विज्ञापन

-
इन ट्रेनों का बदला समय
-13 मई को चलने वाली 12926 अमृतसर-बांद्रा टर्मिनल पश्चिम एक्सप्रेस सुबह 08.35 बजे चलेगी।
-13 मई को चलने वाली 12057 नई दिल्ली ऊना हिमाचल जन शताब्दी एक्सप्रेस शाम को 04.05 बजे चलेगी।
-13 मई को यात्रा चलने वाली 12046 चंडीगढ़-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस को दोपहर 01.55 बजे चलाया जाएगा।
-
ये गाड़ियां रोककर चलाई जाएंगी
-13 मई को चलने वाली 22706 जम्मूतवी-तिरूपति एक्सप्रेस को सोनीपत-नरेला के बीच 20 मिनट रुकेगी।
-13 मई को चलने वाली 15708 अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस को सोनीपत-नरेला के बीच रोक कर चलाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें