फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला संक्रमित मिली, 6779 को लगे टीके

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सितंबर माह में कोरोना का नया चौथा केस मिला है। शुक्रवार को सेक्टर 11-12 की महिला संक्रमित मिली। डॉक्टरों ने फिलहाल उन्हें होम आइसोलेट कर दिया है। अब तक इस माह में दो बच्चे भी संक्रमित हो चुके हैं। 751 लोगों ने जांच कराई। दूसरी ओर 6779 लोगों को कोरोना से बचाव के टीके लगाए गए।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग टीकाकरण पर खासा ध्यान दे रहा है, लेकिन जुटने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे। सिविल अस्पताल में टीका लगवाने के लिए जुटी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए चार गार्डों की ड्यूटी लगाई गई थी लेकिन लोगों को समझाने में वे भी काफी परेशान हुए। शुक्रवार को यहां 5574 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। इनमें से 18-44 आयु वाले 4574 लोगों को पहला व एक हजार को दूसरा टीका लगाया गया । दूसरे सरकारी केंद्रों पर 796 लोगों को पहला व 409 को दूसरा टीका लगा है। शुक्रवार को कुल 6779 लोगों का टीकाकरण किया गया।
जिले में अब तक 535779 लोगों को पहली और 158780 लोगों को दूसरी डोज लग चुकी है। सितंबर के नौ दिनों में 78352 लोगों को टीका लगाया गया है। इसमें 63598 को पहली और 14743 लोगों को दूसरी डोज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें