फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईप्रोफाइल गर्ल्स से मीटिंग के नाम पर युवक से 41 हजार रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। हाई प्रोफाइल लड़कियों से मीटिंग करवाने के नाम पर एक बेरोजगार युवक से 41500 रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक करनाल की गांधी नगर कालोनी का निवासी है। ठगने की शिकायत पीड़ित ने एसपी करनाल को दी। जिसके बाद थाना रामनगर में इस संदर्भ में केस दर्ज कर ठगों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

अपनी शिकायत में पीड़ित युवक ने बताया कि वह कई दिनों से काम की तलाश कर रहा है। इसी दौरान उसे एक मोबाइल नंबर मिला। उस पर काल करने पर उसे मेंबरशिप लेने के लिए कहा गया। इसी दौरान आरोपियाें ने उसे एक पेटीएम नंबर देते हुए कहा कि आपको हाईप्रोफाइल गर्ल्स के साथ मीटिंग करनी पड़ेगी। उन्होंने उससे इस काम की शुरूआत से पहले 50 हजार रुपये की मांग की।
पीड़ित के अनुसार कई बार में उसने पेटीएम के जरिए आरोपियों को 41500 रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद उन्होंने एक लड़की का नंबर देकर मीटिंग के लिए कहा। मगर किन्हीं कारणों से उस लड़की से मीटिंग रद्द हो गई। इसके बाद आरोपियों ने उसे एक अन्य लड़की का नंबर दिया। लेकिन उस लड़की से भी मीटिंग नहीं हो पाई। इसके बाद आरोपियों ने उसे तीसरी लड़की का नंबर दिया। उससे भी मीटिंग नहीं हो सकी। इसके बाद उसे अपने साथ आरोपियों द्वारा ठगी करने का अहसास हुआ। इस पर उसने पुलिस अधीक्षक को शिकायत कर आरोपियों के इस गिरोह का भंडाफोड़ कर उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की। एसपी के आदेश पर रामनगर पुलिस ने इस शिकायत पर आईपीसी की धारा 406 व 420 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें