फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के दो आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। प्रेम प्रसंग के चलते गांव अमुपुर निवासी रिक्की की हत्या करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अभी मामले में पांच आरोपी फरार हैं। दोनों को मंगलवार कोर्ट में पेश किया जाएगा। गांव अमूपुर निवासी रिक्की 19 जून से लापता था। परिजनों को शक था कि रिक्की का अपहरण उसकी प्रेमिका के परिजनों ने ही किया है। शुक्रवार को रिक्की का शव सोनीपत के खरखौदा नहर में हाथ पांव बंधा मिला था। इस कारण रिक्की के पिता सोमपाल की शिकायत पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ हत्या, अपहरण सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया था। परिजनों ने पुलिस को दो दिन का अल्टीमेटम दिया था। सदर थाना प्रभारी बलजीत ने बताया कि मामले में आरोपी अमित व मनोज को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को मंगलवार को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा -संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें