फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: स्नातक के साथ कर सकेंगे कौशल विकास

विज्ञापन
विज्ञापन
गगन तलवार
विज्ञापन


करनाल। स्नातक की पढ़ाई के दौरान भी विद्यार्थी अतिरिक्त कोर्स करके अपना कौशल विकास कर सकते हैं। इसके लिए दयाल सिंह कॉलेज ने पहल की है। यहां नए सत्र से नौ मूल्य वर्धित पाठ्यक्रम शुरू किए जा रहे हैं। विद्यार्थियों को 30 घंटे का यह कोर्स करने पर प्रमाणपत्र भी मिलेगा, जो भविष्य में उन्हें रोजगार पाने में मददगार भी बनेगा।

नए वैल्यू एडेड कोर्स में व्यापार का डिजिटल प्रचार, वन्यजीव अनुसंधान के दौरान कैमरा चलाने का तरीका, संविधान को जानो, मैटलैब सॉफ्टवेयर, भौगोलिक परिदृश्य, महिला सुरक्षा और सामाजिक शिष्टाचार आदि कोर्स शामिल हैं। कॉलेजों में अभी तक तो विद्यार्थी सिर्फ स्नातक या स्नातकोत्तर की पढ़ाई करके उपाधि लेते रहे हैं।
विज्ञापन

इसके बाद उन्हें संबंधित क्षेत्र में कौशल निखार लाने पर ही भविष्य बनाने का मौका मिलता है, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। वैल्यू एडेड कोर्स करने से उनका स्नातक की पढ़ाई पूरी होने के बाद नौकरी पाने में या स्वरोजगार स्थापित करने में आसानी होगी। कॉलेज की ओर से सात विभागों की ओर से कोर्स शुरू किए जा रहे हैं।



सभी संकाय के विद्यार्थी कर सकते हैं कोर्स

नए नौ वैल्यू एडेड कोर्स के लिए पाठ्यक्रम भी अलग से तैयार किया गया है। इसके लिए कक्षाएं भी अलग से लगेंगी। फिलहाल ये कोर्स कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए ही शुरू किए जा रहे हैं। किसी भी संकाय का विद्यार्थी इन कोर्स में दाखिला ले सकता है। वित्तीय साक्षरता, डिजिटल प्रोमोशन कोर्स वाणिज्य विभाग, संविधान को जानो कोर्स राजनीतिक विज्ञान विभाग, वन्य जीव अनुसंधान से संबंधित कोर्स जीव विज्ञान विभाग, मेटलैब सॉफ्टवेयर को गणित, भौगोलिक परिदृश्य को भूगोल व महिला-सुरक्षा और सामाजिक शिष्टाचार कोर्स को अंग्रेजी विभाग संचालित करेगा।
विज्ञापन




ये नौ मूल्य वर्धित पाठ्यक्रम होंगे शुरू

विभाग
कोर्स

वाणिज्य
फाइनेंशियल लिटरेसी फॉर बिगेनर्स ( वित्तीय साक्षरता का प्रारंभिक काेर्स)
वाणिज्य
डिजिटल प्रोमोशन ऑफ बिजनेस, (व्यापार का डिजिटल प्रचार)
राजनीति विज्ञान नो योर कांस्टीट्यूशन-1, (अपने संविधान को जानो-1)

बॉटनी
एथनो-बॉटनी ऑफ वैल्यूएबल मेडिसिनल प्लांट्स

जूलॉजी
कैमरा ट्रैप मैथर्ड इन वाइल्डलाइफ रिसर्च (वन्यजीव अनुसंधान )

गणित
सर्टिफिकेट कोर्स ऑन मैटलैब सॉफ्टवेयर

भूगोल
सर्टिफिकेट कोर्स इन जियोग्राफिकल लैंडस्केप्स (भौगोलिक परिदृश्य) : एक्सप्लोरेशन बियॉन्ड द क्लासरूम लर्निंग

अंग्रेजी
वैल्यू एडेड सर्टिफिकेट कोर्स इन वुमेन एंड सिक्योरिटी (महिला और सुरक्षा)

अंग्रेजी
वैल्यू एडेड सर्टिफिकेट कोर्स इन सोशल एडिकेट (सामाजिक शिष्टाचार)





नौ वैल्यू एडेड कोर्स में से सात के संचालन की स्वीकृति मिल चुकी है। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की ओर से अंग्रेजी विभाग द्वारा चलाए जाने वाले दोनों कोर्स की स्वीकृति आना शेष है। जल्द मिलने की उम्मीद है। इसी सत्र से इन कोर्स का संचालन होगा। ये कोर्स विद्यार्थियों के कौशल विकास को ध्यान में रखते हुए निर्धारित किए गए हैं। - डॉ. आशिमा गक्खड़, प्रिंसिपल, दयाल सिंह कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें