फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेकी की दीवार जलकर राख, किसने लगाई आग

विज्ञापन
करनाल नेकी की दीवार में किसी अज्ञात व्यक्ति ने लगाई आग,जलकर हुआ राख। फोटो संवाद
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में नेकी की दीवार के नाम पर बने चैंबर में आग लग गई और सब कुछ जलकर राख हो गया। बुधवार तड़के चार बजे फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर आग पर काबू पाया, लेकिन घटना के 17 घंटे बाद बुधवार रात 9 बजे तक भी कारणों का पता नहीं चल पाया कि आग लगी या किसी ने लगाई है? वहीं बड़ी बात यह है कि पुलिस को भी अधिकारियों द्वारा इसकी शिकायत नहीं दी गई। ऐसे में अब एलईडी गायब होने व सिलिंग गिरने से सामने आए भ्रष्टाचार को दबाने के आरोप भी अधिकारियों पर लगने शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन

करीब एक माह पहले नेकी की दीवार की सिलिंग गिरने और एक एलईडी लाइट गायब होने पर स्मार्ट सिटी के अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे। इसके बाद अधिकारियों ने लाइट चोरी होने और चोर द्वारा ही सिलिंग उखाड़ने का दावा किया था, लेकिन डीसी के आदेश के बावजूद भी आज तक एफआईआर दर्ज नहीं हुई। ऐसे में अब प्रोजेक्ट में आग लगने के बाद सब कुछ खत्म होने से शक और गहरा रहा है। बता दें कि स्मार्ट सिटी लिमिटेड के तहत करीब 5 लाख रुपये खर्च करके रेलवे रोड पर नेकी की दीवार के नाम से एक चैंबर बनाया गया था, जहां जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए लोग कपड़े रख सकें और जरूरतमंद यहां से उठाकर उसका इस्तेमाल कर सकें।
सीसीटीवी कैमरा फिर भी कारण पता नहीं
एडवोकेट संदीप राणा का कहना है कि पिछली बार एलईडी गायब होने को चोरी का नाम देकर अधिकारियों ने सीसीटीवी कैमरा भी लगवाया था, ताकि दोबारा ऐसी घटना ना हो, लेकिन अब कैमरे की निगरानी में आग लगना और फिर भी अधिकारियों को कारण पता नहीं चलना। किसी बड़े घोटले की तरफ इशारा करता है।
विज्ञापन

भ्रष्टाचार के कारण ही सबूत मिटाये होंगे
इधर जिला कांग्रेस कमेटी के संयोजक तरलोचन सिंह का कहना है कि इस प्रोजेक्ट में शुरू से ही भ्रष्टाचार की बू आ रही थी। अब यह भी जांच होनी चाहिए कि घटना इत्तेफाक है या भ्रष्टाचार के सबूत मिटाने का प्रयास है। प्रोजेक्ट की विजिलेंस, सीआईडी या सीएम फ्लाइंग द्वारा जांच होनी चाहिए।
आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया। यहां बिजली कनेक्शन अभी नहीं दिया गया था, इसलिए शार्ट सर्किट तो नहीं हुआ होगा। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज ले ली गयी है, इसकी जांच के बाद ही कारणों का पता चलेगा। -रमेश मढ़ान, जीएम, स्मार्ट सिटी लिमिटेड
नेकी की दीवार में आग लगने की पुलिस थाने में किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं आई है। यदि कोई शिकायत देता है तो उसकी गहनता से जांच की जाएगी और आग के लगने के कारणों का भी पता लगाया जाएगा। -विजय कुमार, सिविल लाइन थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें