फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस लाइन में वॉलीबाल और बैडमिंटन टूर्नामेंट का आगाज आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। पुलिस प्रशासन की ओर से वीरवार से 31 अक्तूबर तक पुलिस लाइन में पुलिस स्मृति दिवस व पुलिस फ्लैग डे के उपलक्ष्य में कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। 11 दिवसीय इस कार्यक्रम में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। ये जानकारी पुलिस उप-अधीक्षक सुभाष चंद्र ने दी।
उन्होंने बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव के तहत जिला पुलिस की ओर से 21 से 31 अक्तूबर 2021 तक पुलिस स्मृति दिवस और पुलिस फ्लैग डे मनाया जाएगा। इस दौरान कार्यक्रमों को आयोजित कर शहीदों को याद किया जाएगा। पहले दिन पुलिस लाइन में परेड का आयोजन किया जाएगा। इसमें पुलिस कप्तान हिमांशु गर्ग पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। परेड में सबसे पहले पुलिस की गारद द्वारा शहीदों को सलामी दी जाएगी। उसके बाद पुलिस अधीक्षक शहीद स्मारक पर पुष्प-चक्र अर्पित करके शहीदों को नमन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आज से 62 साल पहले पूर्व 21 अक्टूबर 1959 में लद्दाख में सीआरपीएफ की तीसरी बटालियन की एक कंपनी को भारत-तिब्बत सीमा की सुरक्षा के लिए लद्दाख के हाट-स्प्रिंग में तैनात किया गया था। कंपनी को टुकड़ों में बांटकर चौकसी करने के आदेश थे। जब सीआरपीएफ बल के 21 जवानों का गश्ती दल हॉट-स्प्रिंग में गश्त कर रहा था। तभी चीनी सेना के एक बहुत बड़े दस्ते ने इस गश्ती टुकड़ी पर घात लगाकर आक्रमण किया था। तब इस मात्र 21 जवानों ने चीनी आक्रमणकारियों का डटकर मुकाबला किया। मातृभूमि की रक्षा के लिए लड़ते हुए 10 शूरवीर जवान शहीद हो गए थे। तभी से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के उन बहादुर जवानों के बलिदान की याद में हर साल 21 अक्तूबर को पुलिस स्मरण दिवस के रूप में मनाया जाता है।
ये होंगे कार्यक्रम
21अक्तूबर : शहीद जवानों की स्मृति में पुलिस परेड, शाम को पुलिस वॉलीबॉल एवं बैडमिंटन टूर्नामेंट का आगाज
22 अक्तूबर : शहीदों की याद में प्रदर्शनी
23 अक्तूबर : शहीदों के गांव में शहीदों की शौर्य गाथा का बखान
24 अक्तूबर : रन-फॉर-यूनिटी का आयोजन
25 अक्तूबर : पुलिस के जवानों की ओर से रक्तदान शिविर
26 अक्तूबर : पुलिस पब्लिक स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
27 अक्तूबर : ब्रह्मसरोवर के पावन तट पर पुलिस बैंड शो का आयोजन
28 अक्तूबर : केयूके में राष्ट्रीय एकता एवं सुरक्षा सेमिनार का आयोजन
29 अक्तूबर : पुलिस लाइन में पुलिस द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले हथियारों की प्रदर्शनी
30 अक्तूबर : पुलिस लाइन में खेलों का समापन व सम्मान समारोह का आयोजन
31 अक्तूबर : एकता और पुलिस उपस्थिति दिवस पर कार्यक्रम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें