करनाल जिला पुलिस के एक अधिकारी की मुकदमे की जांच में मदद करने के लिए रिश्वत लेते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक पक्ष के लोग दरोगा की जेब में रुपये रखते नजर आ रहे हैं। उधर, पुलिस अधीक्षक गंगाराम पूनिया ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। वीडियो एक महीने पुराना है, इसकी जांच चल रही है। जिला पुलिस के उप निरीक्षक के सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में तीन-चार लोग एक मुकदमे के सिलसिले में उससे बात करते दिख रहे हैं।
ये भी पढ़ें-
हिसार: यूपी के केसरगंज के सांसद का नारनौंद के स्कूल में आने पर विरोध, युवाओं ने दिखाए काले झंडे
अधिकारी ने जांच में उनकी मदद करने की बात कही। जिसके लिए एक व्यक्ति ने अधिकारी की जेब में कुछ रुपये रखे, जिन्हें बाद में अधिकारी ने निकालकर देखा भी। मामला पुलिस अधीक्षक गंगाराम पूनिया तक भी पहुंच गया है। उन्होंने बताया कि वीडियो एक महीने पुराना है, उनके संज्ञान में मामला पहले ही आ गया था। अभी इस मामले की जांच की जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने पर अधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी और मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।