फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भतीजी की शादी में जा रहे चाचा को कार ने मारी टक्कर, गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। जीटी रोड पर सीएचडी सिटी के सामने कार ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। वह अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने जा रहा था। सदर थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है वहीं शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस को दी जानकारी में मूनक निवासी दलबीर सिंह ने बताया कि वह अटल सेवा केंद्र चलाता है।
विज्ञापन

18 नवंबर को वह अपने चाचा जयपाल सिंह के साथ दूसरे चाचा रणधीर सिंह की बेटी की शादी में जा रहे थे। शादी समारोह का कार्यक्रम सीएचडी सिटी में था। उसके चाचा वहीं रहते हैं। शाम करीब 6 बजे जब वे दोनों जीटी रोड पर सीएचडी सिटी के सामने खड़े थे एक कार दिल्ली की तरफ से तेज रफ्तार आई और उसके चाचा जयपाल को टक्कर मार दी। जिससे उसका चाचा सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। वह चाचा को घायल अवस्था में प्राइवेट अस्पताल में लेकर गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें