फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पुलिसकर्मियों को महिलाओं ने घर में बनाया बंधक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मधुबन। एक आरोपी की तलाश में मधुबन की अशोक विहार कॉलोनी के एक घर में गए सिविल लाइंस थाने के दो पुलिस कर्मियों को महिलाओं ने बंधक बना लिया वहीं आरोपी मौके से फरार हो गया। बाद में मधुबन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पुलिस कर्मियों को बाहर निकाला। यहां से पुलिस दो महिलाओं को भी पूछताछ के लिए थाने ले गई है।
बृहस्पतिवार को थाना सिविल लाइन से एएसआई विजय व राजेश एक मामले में प्रेम उर्फ बाबा को नोटिस देने गए थे। बताते हैं कि जब दोनों पुलिस कर्मी आरोपी के घर के अंदर गए तो महिलाओं ने दोनों पुलिस कर्मियों को बंधक बना लिया। बाहर से घर की कुंडी लगाकर ताला लगा दिया। इसकी सूचना पर पुलिस में खलबली मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मधुबन थाना प्रभारी सज्जन सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ताला तोड़कर दोनों पुलिस कर्मियों को बाहर निकाला। थाना प्रभारी सज्जन सिंह ने बताया कि दोनों कर्मचारियों को छुड़वा लिया गया है। इन महिलाओं ने पुलिस कर्मियों को बंधक बनाकर आरोपी प्रेम को घर से भगा दिया। दो महिलाओं को पूछताछ के लिए पकड़ा गया है। मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इधर, महिलाओं का कहना है कि दोनों पुलिस कर्मी अचानक उनके घर में घुस आए। किसी के घर में बिना बताए घुसने का कोई नियम नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें