संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। पुलिस परीक्षा भर्ती मामले में दो और आरोपियों को पकड़ा है। इनमें से एक आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। दूसरा आरोपी सोनू तीन दिन के रिमांड पर है। ये दोनों आरोपी आंसर की मामले में पकड़े गए हैं लेकिन दूसरे की जगह परीक्षा देने के मामले में पुलिस अभी तक आरोपी पुलिस कर्मी प्रवेश को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
पुलिस ने आंसर की मामले में चरखी दादरी के गांव पैंतावास निवासी सोनू को गिरफ्तार कर लिया है। जिसे कोर्ट में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है। एक सितंबर को आरोपी को पुलिस रिमांड पूरा होने पर दोबारा कोर्ट में पेश किया जाएगा। साथ ही पुलिस ने गद्दी खेड़ी रोहतक निवासी उन्नत को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अभिमन्यु व सचिन उन्नत की कार में सवार होकर गांव सलारू में परीक्षा देने आए थे। इस लिए पुलिस ने उन्नत को भी गिरफ्तार कर कार भी बरामद कर ली है।