फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर की अलमारी का ताला तोड़ दो लाख नकदी और तीन तोले सोने पर हाथ साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
नई अनाज मंडी के पास नसीब विहार कॉलोनी में चोरों ने घर की अलमारी का ताला तोड़कर दो लाख की नकदी व लाखों के गहने चोरी कर लिए। मकान मालिक करीब 20 दिन से दिल्ली गए थे। घटना की सूचना पर पुलिस व एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन

नसीब विहार कॉलोनी निवासी विजय के बेटे अरुण के घर बच्ची का जन्म हुआ था, इसलिए अरुण अपने परिवार को दिल्ली गया था। नवरात्र में घर में घट स्थापना करने के लिए पूरा परिवार दिल्ली से लौटा और घर के अंदर प्रवेश किया तो कमरों और अलमारियों के ताले टूटे थे। सामान बिखरा था। अलमारियों में रखी दो लाख की नकदी और करीब तीन तोला सोने के आभूषण व चांदी के जेवर गायब थे। मकान मालिक का कहना है कि चोरों ने कहां से और कैसे घर में प्रवेश किया इसका पता नहीं चल पा रहा है। थाना प्रभारी दीपक कुमार का कहना है कि शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें