फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमित दो मरीजों की मौत हो गई। 44 नए केस सामने आए हैं। जिले में अब तक 595 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। कोरोना के 233 पॉजिटिव केस एक्टिव हैं। हालांकि 53 पॉजिटिव मरीज ठीक भी हुए हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. योगेश ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव दो मरीजों की जान चली गई है। इनमें एक महिला भी शामिल है। 45 वर्षीय महिला हेमदा करनाल की रहने वाली थी। जिसे आठ फरवरी को कमजोरी और चलने में असमर्थता की शिकायत पर दाखिल किया गया था। कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज द्वारा उसे देर रात रेफर कर दिया गया था। नौ फरवरी की सुबह उसकी मौत हो गई।
वहीं कलसौरा निवासी 70 वर्षीय व्यक्ति को खून की कमी के कारण 28 जनवरी को एक प्राइवेट अस्पताल में दाखिल कराया गया था। 31 जनवरी को उसे रेफर कर दिया था। चार फरवरी को उसे चंडीगढ़ रेफर किया था जहां उसकी मौत हो गई। सीएमओ ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 1648 सैंपल लिए गए। जिले में अब तक 709208 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। अब तक 47940 पॉजिटिव केस सामने आ चुके जिनमें से 47112 मरीज ठीक होकर घर चले गए।
विज्ञापन

4171 लोगों ने लगवाई वैक्सीन
कोरोना वैक्सीन के लिए जिले में 124 केंद्र बनाए गए थे। इन सभी केद्रों पर 4171 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। जिले में अब तक 2212334 डोज लग चुकी है। इनमें 1262135 लोगों को पहली डोज लगी है। 939900 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई है। इसी तरह 10299 लोगों ने बूस्टर डोज लगवाई है। 76225 किशोर-किशोरियों को डोज लग चुकी है।
उपायुक्त अनीश यादव ने बताया कि वैक्सीनेशन महाअभियान के तहत कोविड रोधी टीके की दोनों डोज लगाने की दिशा में जिले में तेजी से कार्य चल रहा है। सौ प्रतिशत लोगों को करोना की पहली डोज लग चुकी है और दूसरी डोज लगवानेे के लिए भी आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा सरकारी अस्पताल, कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज, सभी स्वास्थ्य केन्द्रों तथा स्कूलों में भी वैक्सीनेशन का कार्य किया जा रहा है। इसके अलावा 28 टीमें घर-घर जाकर टीकाकरण का कार्य कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें