करनाल। मेरठ रोड के नगला चौक पर तीन युवकों ने ट्रक चालक को लूटने की कोशिश की। ट्रक चालक ने वहां पर गश्त कर रही पुलिस को बुला लिया और एक आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया है। मधुबन थाना पुलिस जांच कर रही है।
पंजाब निवासी महेंद्र ने बताया कि वह ट्रक में कोयला लोड कर पंजाब के सिकंदराबाद (यूपी) जा रहा था। नगला चौक के पास तीन युवक उसकी गाड़ी के सामने आ गए। वे गाड़ी रुकवाकर उसे लूटने ही वाले थे कि वहां पर पुलिस की गाड़ी आ गई। उसने तुरंत पुलिस को बुला लिया और तीनों में से एक को पकड़ लिया। जिसने अपना नाम साहिल बताया। दो युवक फरार हो गए। संवाद