फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार तीन बदमाशों ने फायर और मारपीट कर छीनी बाइक

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। सेक्टर-13 में देर शाम एक बाइक छीनने का मामला सामने आया है। बाइक सवार तीन बदमाशों ने पहले दूसरी बाइक पर सवार लोगों को रोका फिर उनके साथ मारपीट कर हवाई फायर किए और बाइक लेकर भाग गए। सिविल लाइन थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। मॉडल टाउन निवासी रोहित ने बताया कि वह अपने साथी मोनू के साथ बाइक पर सेक्टर-13 से गुजर रहा था, उनके पीछे एक बाइक पर तीन युवक आए और कहने लगे कि लड़की को छेड़ रहे हो। यह कहते ही उन्होंने बाइक की चाबी निकाल ली और उन पर पिस्तौल तान दी। इस दौरान दो अन्य युवकों ने मारपीट की और फायर कर भाग गए।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास के लोगों से पूछताछ की तो लोगों ने बताया कि उन्हें गोली चलने की आवाज जरूर सुनी थी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
दो युवकों ने शिकायत दी है कि बाइक सवार तीन युवकों ने उनकी बाइक छीनी है। मारपीट भी की है। युवकों ने फायर करने की बात भी कही है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

-रोशन लाल, थाना प्रभारी सिविल लाइन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें