फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से रात में चोरी करने वाले लादेन समेत तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
घरों से रात में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले लादेन उर्फ डाकू समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को अदालत के आदेश पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

पहल मामले में थाना इंद्री की टीम ने आरोपी अजय उर्फ लादेन उर्फ डाकूवासी गांव गुढ़ा को उसके गांव से गिरफ्तार किया। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी ने 31 अगस्त की रात को गांव की नर्गिस के घर का ताला तोड़कर सोने चांदी के जेवरात व नगदी चोरी की थी। जांच में यह भी खुलासा हुआ कि आरोपी के खिलाफ पहले भी एक मामला चोरी का दर्ज है। जिसमें वह फिलहाल जमानत पर बाहर चल रहा था। वहीं, दूसरे मामले में थाना बुटाना की टीम ने दो आरोपी विक्की उर्फ कर्ण सिंह और रिंकू उर्फ राजेश वासी गांव संधीर को नीलोखेड़ी बस अड्डा से गिरफ्तार किया। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपियों ने 5 अक्तूबर की रात भूपेन्द्र सिंह वासी राम नगर डेरा संधीर के घर से ट्रैक्टर का बंफर व वजन चोरी कर लिया था। आरोपियों के कब्जे से वारदात में चोरी ट्रैक्टर का बंफर बरामद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें