फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग को बेरहमी से पीटने के तीन आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। इंस्टाग्राम पर खालिस्तान के समर्थन में डाले गए पोस्ट का विरोध करने पर सेक्टर-14 मार्केट में सरेआम नाबालिग को लाठी-डंडों और लात-घूूंसों से पीटने के मामले में पुलिस ने नाबालिग सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें से दो आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत भेज दिया है। वहीं नाबालिग आरोपी को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि जल्द अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा और वारदात में प्रयोग लाठी-डंडे बरामद किए जाएंगे।
पुलिस ने आरोपी युगराज सिंह निवासी डेरा हंजरावा असंध रोड गांव ठरी असंध और सर्बजीत सिंह निवासी शिव कॉलोनी को गिरफ्तार किया है। इंस्टाग्राम पर खालिस्तान पोस्ट का एसपी कॉलोनी निवासी एक नाबालिग ने 18 मई को विरोध किया था। जिस पर एक समाज के कुछ युवकों ने पहले उसे धमकी दी फिर उसी दिन शाम के समय सेक्टर-14 मार्केट में लाठी-डंडों व लात-घूंसों से उसकी बेरहमी से पिटाई की। इस दौरान दुकानदारों ने आरोपियों की वीडियो बनाई तो मौके से फरार हो गए। इसके बाद नाबालिग ने मेडिकल करा पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक को डंडे से पीटने के मामले में एक नाबालिग सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जल्द अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। युवाओं से अपील है कि वह सोशल मीडिया का प्रयोग सकारात्मक रूप से करें। किसी प्रकार की भड़काऊ पोस्ट या कमेंट न करें।
गंगाराम पूनिया, एसपी करनाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें