फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएमएमएस परीक्षा परिणाम में बेटियों का दबदबा

विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप यानी एनएमएमएस परीक्षा का प्रोविजनल परिणाम एससीईआरटी ने जारी कर दिया है। इस बार भी परिणाम में बेटियों का दबदबा रहा है। जिले में 117 विद्यार्थियों ने ये परीक्षा पास की है, इनमें 87 बेटियां हैं।
विज्ञापन

जिला शिक्षा विभाग अब परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थियों के 8वीं कक्षा में आए अंकों और उनके परिवार की सालाना आय सत्यापित करेगा। यदि पेपर पास करने वाले विद्यार्थी के आठवीं कक्षा में 55 फीसदी से अधिक अंक हैं और उनके परिवार की आय 1.50 लाख से कम होती है तो इन बच्चों को 12वीं कक्षा तक हर महीने एक हजार रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी। यानी चार साल की पढ़ाई में उन्हें 48 हजार रुपये छात्रवृत्ति के रूप में मिलेंगे।
जिले के कई विद्यालय ऐसे भी हैं जिनके दो अधिक विद्यार्थियों ने छात्रवृत्ति की परीक्षा पास की है। सभी सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी हैं। निजी स्कूल का एक भी विद्यार्थी इस परीक्षा में उत्तीर्ण नहीं कर सका। प्रदेश में कुल 2337 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति दी जानी है। चयनित विद्यार्थियों को अपनी 12वीं तक की पढ़ाई सरकारी स्कूल से ही करनी होगी। यदि वे पढ़ाई बीच में छोड़ेंगे तो छात्रवृत्ति भी बंद हो जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन

1482 विद्यार्थियों ने दी थी परीक्षा
20 मार्च को शहर के पांच केंद्रों पर कुल 1482 विद्यार्थियों ने एनएमएमएस की परीक्षा दी थी। जबकि कक्षा आठवीं के 1560 विद्यार्थियों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया था। आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण नौवीं से बारहवीं कक्षा के कई विद्यार्थी पढ़ाई छोड़ देते थे। इसलिए सरकार की ओर से योजना के तहत विद्यार्थी को पढ़ाई के लिए साल में 12 हजार रुपये दिए जाते हैं।
एससीईआरटी गुरुग्राम को भेजी जाएगी रिपोर्ट
एससीईआरटी ने एनएमएमएस का परिणाम जारी कर दिया गया है। जिसकी रिपोर्ट एससीईआरटी गुरुग्राम की परीक्षा शाखा को मेल से भेजी जाएगी। जांच के बाद ही जिला गणित विशेषज्ञ, जिला विज्ञान विशेषज्ञ और जिला शिक्षा अधिकारी की ओर से प्रमाणित पत्र भी विभाग को भेजना होगा।
इन बिंदुओं पर होगी जांच-
- विद्यालय का दस अंकों का यूडीवाइस कोड भरना होगा।
- छात्र का नाम और श्रेणी। जिसमें सक्षम अधिकारी द्वारा बनाया गया प्रमाणपत्र देखा जाएगा।
- मोबाइल नंबर की जांच होगी, अगर नंबर नहीं दिया है तो अब नंबर अपलोड किया जाएगा।
- यदि विद्यार्थी का आधार नंबर नहीं भरा गया है, तो उसका आधार नंबर भरा जाएगा।
- स्कूल का नाम, जिसमें सरकारी या एडेड स्कूल लिखा जाएगा। इसमें जवाहर नवोदय और केंद्रीय विद्यालय को शामिल नहीं किया जाएगा।
- विद्यार्थी ने 7वीं कक्षा सरकारी स्कूल या सहायता प्राप्त स्कूल से पास की हो।
- माता-पिता दोनों की कुल आय सभी स्त्रोतों से डेढ़ लाख से कम है या नहीं।
- छात्र इस छात्रवृत्ति के साथ कोई अन्य छात्रवृत्ति तो नहीं ले रहा है।
- बैंक का नाम, खाता नंबर व बैंक का आईएफएससी कोड भरा है या नहीं।
तो परिणाम होगा रिजेक्ट
एनएमएमएस का परिणाम जारी हो गया है। परीक्षा पास करने वालों में जिले के 117 विद्यार्थी शामिल है। परिणाम के आधार पर रिकॉर्ड की जांच होगी। यदि कोई रिकॉर्ड सही नहीं पाया जाता तो विद्यार्थी का परिणाम रिजेक्ट कर दिया जाएगा। - राजपाल, जिला शिक्षा अधिकारी करनाल
---
परीक्षा पास करने वाले चारों विद्यार्थियों को किया सम्मानित
करनाल। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पूंडरक के चार विद्यार्थियों ने एनएमएमएस की परीक्षा पास की है। प्रधानाचार्य कृष्णा बरकोडिया एवं स्टाफ सदस्यों ने इन विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। विद्यार्थी अमन, अंजना, मुस्कान और मनप्रीत को इस उपलब्धि के लिए सभी ने बधाई दी। प्रार्थना सभा में गौवंश को बचाने के लिए और नशा न करने की भी शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर गुरजिंदर, मलिक, मुक्ता, राकेश, पुष्पा, नीरा, नमिता, ईश्वर और प्रीतम मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें