फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल नर्सरियों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आज

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा सरकार ने प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से खेल नर्सरी योजना 2022-23 शुरू की है। इसके तहत सरकारी, निजी शिक्षण संस्थानों एवं निजी खेल संस्थानों में खेल नर्सरी शुरू की जाएंगी। इसके लिए विभाग ने 20 जनवरी 2022 तक आवेदन मांगे हैं।
विज्ञापन

जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि प्रदेश के खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा से प्रदेश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि ऐसे युवा जिनके भीतर पदक लाने की योग्यता है। प्रदेश सरकार उन तक खुद पहुंच रही है। प्रदेश में खेल से जुड़े संसाधनों का विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में खेलों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से खेल विभाग, हरियाणा के द्वारा प्रदेश भर में 600 खेल नर्सरियां सरकारी व निजी शिक्षण संस्थाओं में तथा निजी खेल संस्थाओं (निजी खेल अकादमियों, निजी खेल प्रशिक्षण केंद्र आदि) को अलॉट की जानी है। इच्छुक सरकारी व निजी शिक्षण संस्थाएं तथा निजी खेल संस्थान (निजी खेल अकादमियों, निजी खेल प्रशिक्षण केन्द्र आदि) अपना आवेदन पत्र 20 जनवरी, 2022 तक संबंधित जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी के कार्यालय में जमा करवा सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त होने वाले किसी भी आवेदन पत्र पर विचार नहीं किया जाएगा। खेल नर्सरी के आवेदन हेतु आवेदन पत्र खेल विभाग वेबसाइट (हरियाणा स्पोर्ट्स.जीओवी.इन)से डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें