फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल की दुकान में लूट करने वाला तीसरा आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। असंध की मार्केट में हथियार के बल पर मोबाइल की दुकान में लूटपाट करने वाले तीसरे आरोपी को पुलिस की सीआईए वन टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से लूटा हुआ आईफोन व एक टैबलेट बरामद किया है। इससे पहले पुलिस मुख्य दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

सीआईए वन इंचार्ज दीपेंद्र प्रताप राणा ने बताया कि आठ जनवरी की सुबह गीता कॉलोनी असंध निवासी रमेश गोयल अपनी मोबाइल की दुकान पर बैठे थे। तभी दो आरोपी आए और शटर बंद कर पिस्तौल के बल पर कई मोबाइल व टैबलेट लूटकर फरार हो गए। यह मामला असंध थाने में दर्ज है। मामले की जांच करते हुए आरोपी साहिल निवासी गांव बाहरी जिला करनाल व विकास निवासी पड़वाला जिला, मोहाली को गिरफ्तार कर 28 जनवरी को जेल भेज दिया था। आरोपियों से एक मोटरसाइकिल, लूटे गए दो आईफोन, एक पिस्तौल व एक बैग बरामद किया गया था। आरोपियों ने बताया था कि अमन ने पीड़ित रमेश की दुकान से मोबाइल रिचार्ज कराया था तो उसका मैसेज नहीं आया। इसके बाद उसने दुकानदार रमेश को इस बारे में कहा तो उनकी बहस हो गई थी। इसी रंजिश के चलते उसने मोबाइल को लूटने की योजना बनाई थी। इस वारदात में उनके साथ तीसरा मुख्य आरोपी अमन निवासी गांव बाहरी को 13 फरवरी को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें