फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवार में सेंध लगा बैंक में घुसे चोर, नहीं तोड़ पाए स्ट्रॉंग रूम, 18 लाख सुरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

घरौंडा। गांव कोहंड के समीप पंजाब नेशनल बैंक की शाखा की दीवार में सेंध लगाकर चोरी का प्रयास किया गया। बैंक में सेंध लगाने की सूचना पर अधिकारियों व कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। बैंक अधिकारियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। थाना प्रभारी दीपक कुमार एफएसएल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने बताया कि स्ट्रॉंग रूम की दीवार मजबूत होने के कारण चोर अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके। बैंक में लगभग 18 लाख रुपये कैश था। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है। अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
बुधवार की सुबह बैंक का सफाई कर्मचारी सन्नी बैंक में सफाई करने के लिए लगभग साढ़े आठ बजे पहुंचा। उसने रिकॉर्ड रूम खोला तो दीवार के आरपार एक बड़ा छेद दिखाई दिया। जिसके बाद उसने बैंक शाखा मैनेजर कुलदीप कुमार को पूरी घटना के बारे में अवगत कराया। सूचना मिलते ही बैंक मैनेजर ने इसकी सूचना बैंक के उच्च अधिकारियों व पुलिस को दी।
विज्ञापन

बैंक अधिकारियों के अनुसार मंगलवार की रात चोरों ने बैंक की पीछे की दीवार के समीप खुदाई कर बैंक के अंदर आने का रास्ता बनाया है। जीटी रोड साइड से कोई उनको देख न पाए इसके लिए चोरों ने गैलरी में एक बोर्ड भी लगा दिया। मिट्टी भी गीली थी जिससे आसानी से खुदाई हो गई और चोर फर्श तोड़कर बैंक के रिकॉर्ड रूम में पहुंच गए। यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि शायद चोरों ने स्ट्रॉंग रूम की जगह गलती से रिकॉर्ड रूम की दीवार को तोड़ दिया। इसके बाद चोरों ने रिकॉर्ड रूम में फाइलों के रैक को हटाया और स्ट्रॉंग रूम में जाने के लिए दीवार को तोड़ना शुरू कर दिया लेकिन स्ट्रॉंग रूम का फर्श आरसीसी से बना था और दीवारें भी मजबूत थी। स्ट्रॉंग रूम की दीवारों को तोड़ने में चोर कामयाब नहीं हो सकें और मौके से फरार हो गए।
तीन साल से नहीं है चौकीदार
कोहंड स्थित पीएनबी शाखा में बीते तीन साल से चौकीदार नहीं है। बैंक अधिकारियों के अनुसार चौकीदार के लिए उच्च अधिकारियों को लिखा गया है। यदि चौकीदार होता तो यह वारदात नहीं होती।
विज्ञापन

गांव कोहंड में पंजाब नेशनल बैंक में सेंध लगाकर चोरी का प्रयास किया गया है लेकिन बैंक का कैश सुरक्षित है। बैंक में किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है। अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दीपक कुमार, थाना प्रभारी, घरौंडा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें