फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर नया केस मिला, पिछले तीन दिन में आ चुके चार केस, एक की हो चुकी मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। कोरोना के केस बढ़ते जा रहे हैं। रविवार को भी कोरोना का एक नया केस आया है। ऐसे में पिछले तीन दिन में चार केस आ चुके हैं और एक मरीज की मौत भी हो चुकी है। वहीं विदेश से आए 26 लोगों का अब तक पता नहीं चला है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ती जा रही है।
इसका कारण कहीं भी कोविड 19 के नियमों का पालन नहीं हो रहा है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने नमूने लेने की प्रक्रिया तेज कर दी है। पिछले 24 घंटे में 1210 नमूने लिए गए है। अब तक जिले में 598667 लोगों के सैंपल लिए गए हैं जिनमें से 555599 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है और 40043 पॉजिटिव केस सामने आए थे, इनमें से 39486 मरीज ठीक होकर घर चले गए। अभी जिले में तीन एक्टिव केस हैं। अब तक 554 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मृत्यु हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़ती जा रही लापरवाही
कोरोना का नया स्वरूप आने के बाद भी लोग लापरवाही बरत रहे हैं। बिना मास्क के लोग सड़क और बाजारों में बेधड़क घूम रहे हैं। भीड़ भी जुट रही है। कहीं भी सैनिटाइजर का प्रयोग नहीं हो रहा है। यही कारण है कि कोरोना के केस पिछले तीन दिन से बढ़ रहे हैं।
दूसरी डोज अवश्य लगवाएं
कोरोना के नए स्वरूप का अब तक कोई केस सामने नहीं आया है। लोगों से अपील है कि वह कोरोना की दूसरी डोज अवश्य लगवा लें और कोविड-19 के नियमों का पालन करें
- डॉ. योगेश शर्मा, सीएमओ, करनाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें