फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुराने बस अड्डे के सामने जाम की समस्या हुई आम

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। शहर के मध्य स्थित पुराने बस अड्डे के सामने अतिक्रमण होने से अक्सर जाम लग जाता है। इससे बस अड्डे में जाने वाली बसों और यात्रियों को काफी परेशानी होती है। इसके अलावा जाम के दौरान वाहनों के आपस में भिड़ने व झगड़े की आशंका बनी रहती है। रोडवेज कर्मचारी कई बार इस समस्या को प्रशासन के अधिकारियों के सामने उठा चुके हैं लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकल पा रहा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बस अड्डे के गेट पर ई-रिक्शा स्टैंड पर फड़ी व रेहड़ी खड़ी दिखाई देती हैं। यहां से ही वाहन कमेटी चौक व मुख्य बाजार की ओर ले जाए जाते हैं। वहीं कुंजपुरा रोड लिंक मार्ग, कमेटी चौक व डा. आंबेडकर चौक की ओर से एक बड़ी संख्या में वाहन लगातार यहां पहुंचते हैं। इससे यहां पर अक्सर जाम लग जाता है। दूसरी ओर अड्डे के समीप लगती कर्ण पार्क मार्केट की सड़क पर अतिक्रमण के कारण वाहन चालकों के लिए रास्ता संकरा पड़ जाता है। इस सड़क पर बस अड्डे की दीवार से कई अवैध दुकानें सटी हुई हैं। वाहनों की मरम्मत का कार्य सड़क पर किया जाता है। ज्यादातर सड़क को पार्किंग के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। इसी रास्ते से बसें व नागरिकों के वाहन रेलवे रोड पर जाते हैं। रेलवे रोड पर ही अधिकतर शिक्षण संस्थान हैं। जिस कारण विद्यार्थियों की पूरा दिन आवाजाही रहती है।
बस अड्डे के प्रवेश और निकासी द्वार के सामने रेहड़ियां रिक्शा व ऑटो खड़े रहने के कारण बसें जाम में फंस जाती हैं। इससे पीछे लंबा जाम लग जाता है। अड्डे के महिला आश्रम कांप्लेक्स की तरफ के द्वार की मरम्मत चल रही है। इस वजह से सभी बसें मुख्य द्वारों से ही आती-जाती हैं। अड्डे की दीवार के साथ कुछ पेड़ कटवाए थे जिस कारण मरम्मत कार्य करवाया जा रहा है। प्रवेश द्वार की रिपेयर चल रही है। यह भी आरोप है कि निजी परिवहन समिति की कुछ बसें निर्धारित समय से पूर्व अड्डे में प्रवेश करती हैं। बस अड्डा पुलिस चौकी कर्मचारियों को सख्त होना पड़ेगा।
विज्ञापन

-- सुरेश कुमार संगोही, डिपो प्रधान, आल हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन।
---------------
सड़क पर अतिक्रमण करने वालों पर समय-समय पर कार्रवाई की जा रही है। बस अड्डे के आसपास भी निगरानी की जाती है। यदि कोई अतिक्रमण या गलत पार्किंग कर रहा है तो उस पर कड़ा संज्ञान लेंगे। बसों के रास्ते में बाधा नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन

-- महावीर सोढ़ी, स्वच्छता अधिकारी, नगर निगम करनाल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें