फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच अनशनकारियों की तबीयत बिगड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। लघु सचिवालय के समक्ष आमरण अनशन पर बैठे पांचों दिव्यांगों की मंगलवार को तबीयत बिगड़ गई। चरण सिंह, बंता राम, विनोद राणा, रामपाल व रणबीर सिंह आमरण अनशन पर हैं। इनके शेष साथी अनिश्चितकालीन धरने पर डटे हैं। चिकित्सकों ने दो बार अनशनकारियों के स्वास्थ्य की जांच की। आंदोलनकारियों ने कहा कि उनके साथियों का ब्लड प्रेेशर व शुगर स्तर कम-ज्यादा हो रहा है। उनकी हालत ठीक नहीं है। यदि उनकी मांगें पूरी नहीं होती है तो वे 15 जुलाई के बाद जीटी रोड जाम करेंगे।
सेक्टर 12 में दिव्यांगों का 20 सूत्रीय मांगों को लेकर एक अप्रैल से अनिश्चितकालीन धरना चल रहा है। पांच जुलाई से इनके पांच सदस्य आमरण अनशन पर बैठ गए। बीते शुक्रवार को अनशनकारी चरण सिंह, बंता राम व विनोद राणा की हालत बिगड़ने पर रात को पुलिस उन्हें ट्रॉमा सेंटर ले गई थी। अगले दिन शनिवार वे फिर वापस धरनास्थल पर आकर डट गए। मंगलवार को उन्होंने धरनास्थल का विस्तार कर लिया। एक की जगह दो टेंट लगा दिए हैं। दरियां बिछाकर दिन-रात फुटपाथ पर डटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकलांग कल्याण अधिकार समिति के संस्थापक कल्याण सिंह ने कहा कि धरनास्थल के पास से एंबुलेंस भी हटा दी है। उनकी सुनवाई नहीं की जा रही। अब वे आंदोलन तेज करने की रणनीति बनाएंगे। 15 जुलाई के बाद जीटी रोड जाम करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें