फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस की चपेट में आए बुजुर्ग ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

घरौंडा। तीन दिन पहले पुराने बस स्टैंड पर हरियाणा रोडवेज बस की चपेट में आने से घायल बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पिछले शुक्रवार को कैमला निवासी 77 वर्षीय जय सिंह कुरुक्षेत्र से दवाई लाने के लिए नए बस स्टैंड पर खड़े थे। वह गलती से कुरुक्षेत्र डिपो की बस में चढ़ गए जो दिल्ली जा रही थी। उन्हें जब गलती का एहसास हुआ तो चालक से बस रोकने के लिए कहा। बस चालक ने करनाल-पानीपत बस क्यू शेल्टर पर बस को पूरी तरह रोकने के बजाय धीमा कर दिया। जैसे ही बुजुर्ग उतरने लगे संतुलन बिगड़ गया और वह बस के पिछले पहिए की चपेट में आ गए। बस का पहिया जय सिंह की एक टांग को रौंदता हुआ आगे निगल गया। हादसे के बाद बस चालक बस छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुजुर्ग को घरौंडा के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां से उसे कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया लेकिन हालत बिगड़ती देख डॉक्टरों ने चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया। रविवार देर रात बुजुर्ग ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी दीपक ने बताया कि सोमवार को पुलिस पीजीआई पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें