फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन शिक्षा का असर, कमजोर हो रही नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। ऑनलाइन शिक्षा का विद्यार्थियों की आंखों पर भी काफी असर पड़ा है। अब स्कूल खुलने के बाद काफी विद्यार्थियों को नजर कमजोर होने की समस्या से जूझना पड़ रहा है। लायंस क्लब करनाल रॉयल की ओर से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय काछवा में निशुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया गया। शिविर में डाक्टरों ने लगभग 500 बच्चों की आंखों की जांच की। इनमें से 35 बच्चों की नजर कमजोर पाई गई। क्लब की ओर से इन बच्चों को चश्मे वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन

तीन सितंबर को इसी स्कूल में दोबारा शिविर लगाया जाएगा, जिसमें छात्राओं की आंखें जांची जाएंगी। क्लब के सचिव जसविंद्र सिंह ने कहा कि पढ़ाई करते-करते बच्चों की आंखें कमजोर पड़ जाती हैं। उनकी देखभाल करने के लिए डाक्टरों की ओर से टिप्स दिए गए। उन्होंने कहा कि आंखें शरीर का सबसे नाजुक हिस्सा होती हैं। हमें इनकी देखरेख ठीक से करनी चाहिए। जोन चेयरपर्सन दिनेश छाबड़ा की अध्यक्षता में यह प्रोजेक्ट पूरा किया गया। मौके पर संजीव कुमार, सोम कुमार वोहरा, प्रवीण कुमार मदान, रीना वर्मा, डॉक्टर रेखा, सुरेंद्र कुमारी, रजनी, जगतार सिंह, ब्रह्म सिंह, सतबीर, ललिता, पवन कुमार व दीपक वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें