करनाल। स्टेट विजिलेंस की टीम ने सेक्टर-4 चौकी के हवलदार को 20 हजार रुपये की रिश्वत के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
स्टेट विजिलेंस के डीएसपी रामदत्त ने बताया कि उन्हें सेक्टर-4 निवासी विक्रम ने शिकायत दी थी कि उसका कमेटी को लेकर राकेश के साथ करीब 50 हजार रुपये का लेनदेन था। यह मामला सेक्टर 4 चौकी में हवलदार मनोज के पास आ गया तो मनोज ने इस मामले में समझौता कराने के लिए 20 हजार रुपये रिश्वत मांगी। विक्रम की शिकायत मिलने पर एक टीम का गठन किया गया और टीम ने सेक्टर-4 चौकी के पुलिस कर्मचारी हवलदार मनोज को 20 हजार रुपये के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया गया। मामले की जांच की जा रही है।