फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल: प्रेमिका संग घूमने के लिए मुनीम बना चोर, आढ़ती के 6.40 लाख उड़ा रहने लगा था नोएडा 

Tue, 16 Nov 2021 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल

सार

करनाल में चोरी का आरोपी मुनीम जेल भेज दिया गया है। आरोपी ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ घूमने के लिए आढ़ती के 6 लाख 40 हजार रुपये उड़ाए थे। इसके बाद वह नोएडा में प्रेमिका के साथ कमरा किराए पर लेकर रहने लगा था। पुलिस ने उससे कुछ रुपये बरामद किए हैं। आरोपी ने बाकी पैसे खर्च कर देने की बात पुलिस को बताई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनाज मंडी करनाल में आढ़ती की दुकान से 6.40 लाख रुपये व एक बाइक चोरी करने वाले मुनीम को डिटेक्टिव स्टाफ ने पकड़ लिया है। आरोपी से पुलिस ने 4.40 लाख रुपये बरामद भी कर लिए हैं। डिटेक्टिव स्टाफ के इंचार्ज हरजिंद्र सिंह ने बताया कि न्यू प्रेम कॉलोनी निवासी हेमंत कुमार ने सिटी थाने में 17 अक्तूबर को दी शिकायत में बताया था कि उसकी अनाज मंडी करनाल में आढ़त की दुकान है। 7 अक्तूबर को उसने दुकान पर गांव औंगद निवासी सैंटी को मुनीम माल की लिफ्टिंग के लिए रखा था। 16 अक्तूबर की शाम उसने सैंटी के सामने दुकान की टेबल में 6.40 लाख रुपये रखे और घर चला गया। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-हरियाणा: अब बैंकों के सामने होगा पूरे परिवार के कर्ज का बही-खाता, सरकार ने जुटाया 40 लाख परिवारों का ब्योरा

जब अगले दिन सुबह दुकान पर आया तो दुकान पर न सैंटी मिला, न रुपये। उसकी बाइक भी गायब थी। इस शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया था। मामले की जांच डिटेक्टिव स्टाफ को सौंपी गई। जांच एएसआई गुरमीत सिंह ने की और 11 नवंबर को आरोपी मुनीम सैंटी को नोएडा से एक किराए के कमरे से गिरफ्तार किया। आरोपी 12 नवंबर को कोर्ट में पेश कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था। आरोपी ने बताया कि उसने अपनी प्रेमिका के साथ घूमने-फिरने के लिए चोरी की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश: पुन्हाना में पंचायत की भूमि से दो सप्ताह में सभी अतिक्रमण हटाए हरियाणा सरकार 

वह नोएडा में प्रेमिका के साथ एक किराये का कमरा लेकर रहने लगा था। जब पुलिस टीम वहां पहुंची थी तो उससे पहले ही उसकी प्रेमिका वहां से चली गई थी। नोएडा के किराए के कमरे से पुलिस ने 4 लाख 40 हजार रुपये की नकदी व कैथल बस अड्डा से चोरी की बाइक बरामद की। आरोपी ने बताया कि बाकी रुपये उसने खर्च कर दिए हैं। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें